जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के बीच पूर्व में जारी कार्य विभाजन आदेश में आंशिक संशोधन किया है। नए आदेश में अधिकारियों को विभिन्न शाखाओं, विभागों, अनुविभागों और योजनाओं की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार पोयान को जन समस्या निवारण शिविर, स्वीप कार्यक्रम, केपीआई, आकांक्षी जनपद, अंत्यावसायी, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार सहित महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, समग्र शिक्षा, साक्षरता, पेयजल एवं स्वच्छता मिशन, जल जीवन मिशन और कृषि से जुड़े विभागों का प्रभार दिया गया है। उन्हें जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेले का नोडल अधिकारी भी बनाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा संकल्प अभियान में रानीझाप एनीकट बना स्वच्छता और जल संरक्षण का संदेश केंद्र
सेवा संकल्प अभियान में रानीझाप एनीकट बना स्वच्छता और जल संरक्षण का संदेश केंद्र
रायपुर 19 सितंबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गौरेला पेन्ड्रा जिले में स्वच्छता, जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर को अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी जांजगीर की जिम्मेदारी के साथ पामगढ़-शिवरीनारायण क्षेत्र से जुड़े राजस्व प्रकरण, प्रशासनिक कार्य, विभागीय जांच, शिकायत एवं सतर्कता शाखा, खनिज, नजूल, सीएसआर सहित कई महत्वपूर्ण शाखाओं का प्रभार सौंपा गया है। वहीं अपर कलेक्टर आरके तम्बोली को चांपा अनुभाग से जुड़े राजस्व प्रकरणों के साथ राजस्व, राहत एवं आपदा प्रबंधन, आरटीआई, अभिलेख, बैंक वसूली, अधीक्षक शाखा और अन्य विभागों की जिम्मेदारी दी गई है।

अपर कलेक्टर स्निग्धा तिवारी को अकलतरा अनुविभाग से जुड़े राजस्व प्रकरणों के अलावा पंचायती राज अधिनियम के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका नियुक्ति संबंधी अपील-पुनरीक्षण, जिला कोषालय, समाज कल्याण, लोक निर्माण, जल संसाधन, उद्योग एवं वाणिज्य, जिला जेल, उच्च शिक्षा तथा निर्वाचन से संबंधित कार्य सौंपे गए हैं।

संयुक्त कलेक्टर संदीप ठाकुर को स्थापना एवं वित्त शाखा, नाजरात, आहरण-संवितरण, खाद्य शाखा, डीएमएफ, जिला योजना एवं सांख्यिकी, पर्यटन, संस्कृति एवं पुरातत्व, प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना, सूचना प्रौद्योगिकी, भारतनेट, चिप्स, सार्वजनिक समारोह और लोक सेवा गारंटी से जुड़े कार्यों का प्रभार मिला है।

ये खबर भी पढ़ें…
घर की छत पर 3 किलोवाट का सोलर प्लांट लगाकर शुभम राठौर का परिवार बना ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर, बिजली खर्च में मिली राहत
घर की छत पर 3 किलोवाट का सोलर प्लांट लगाकर शुभम राठौर का परिवार बना ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर, बिजली खर्च में मिली राहत
रायपुर, 19 सिंतंबर 2026/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ, हरित और आत्मनिर्भर भारत के विजन को साकार करने की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डिप्टी कलेक्टर देवेन्द्र चौधरी को अल्पसंख्यक, अनुसूचित जाति-जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग आयोग, विभिन्न आयोगों, मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों से प्राप्त पत्रों, सांसद-विधायकों के पत्रों, शिकायतों, पीजीएन पोर्टल, कलेक्टर जनदर्शन और जनसंवाद से जुड़े मामलों की जिम्मेदारी दी गई है। वे प्रभारी अधिकारी टीएल तथा स्थानीय निर्वाचन के उप जिला निर्वाचन अधिकारी भी होंगे।

डिप्टी कलेक्टर रिचा सिंह को भू-अभिलेख, चकबंदी एवं बंदोबस्त, व्यपवर्तन, सीएम हेल्पलाइन, हथकरघा, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, कौशल विकास, लाइवलीहुड कॉलेज और भू-अर्जन से संबंधित कार्य सौंपे गए हैं।

डिप्टी कलेक्टर सुब्रत प्रधान को जांजगीर एवं नवागढ़ तहसील का अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी बनाया गया है। उन्हें लोक न्यास, भू-अर्जन, जन सूचना अधिकारी, भाड़ा नियंत्रण और आकांक्षा कोचिंग सहित अन्य जिम्मेदारियां दी गई हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
कच्चे मकान की परेशानियों से मिली मुक्ति, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सुरक्षित और सम्मानजनक आशियाना
कच्चे मकान की परेशानियों से मिली मुक्ति, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सुरक्षित और सम्मानजनक आशियाना
रायपुर, 19 सितंबर 2026/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रत्येक परिवार को सुरक्षित, मजबूत और सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराने के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डिप्टी कलेक्टर सुमित बघेल को अकलतरा एवं बलौदा अनुविभाग का एसडीएम एवं एसडीएम दंडाधिकारी बनाया गया है। शशि चौधरी को चांपा, पवन कोसमा को पामगढ़ तथा परिवीक्षाधीन डिप्टी कलेक्टर भावना साहू को शिवरीनारायण अनुविभाग का एसडीएम एवं एसडीएम दंडाधिकारी बनाया गया है।

नए कार्य विभाजन के तहत सभी अधिकारियों को उनके प्रभार क्षेत्र से संबंधित प्रशासनिक, राजस्व एवं विभागीय कार्यों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही कलेक्टर द्वारा समय-समय पर सौंपे जाने वाले अन्य कार्य भी संबंधित अधिकारी करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
मिशन अमृत 2.0 से शहरों में बढ़ेगी हरियाली, नागरिकों को मिलेंगे बेहतर और सुविधायुक्त सार्वजनिक स्थल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मिशन अमृत 2.0 से शहरों में बढ़ेगी हरियाली, नागरिकों को मिलेंगे बेहतर और सुविधायुक्त सार्वजनिक स्थल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर 19 सितम्बर 2026/ छत्तीसगढ़ के शहरों को स्वच्छ, सुंदर, हरित और नागरिक सुविधाओं से परिपूर्ण बनाने की दिशा में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.