रायपुर, 7 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज मंत्रालय महानदी भवन में झारखंड के वित्त मंत्री श्री राधाकृष्ण किशोर ने सौजन्य भेंट की।

 

ये खबर भी पढ़ें…
UPI पर MDR की तारीख बढ़ सकती है: 15 अक्टूबर की जगह 1 जनवरी से लागू करने का प्रस्ताव, सरकार जल्द लेगी फैसला
UPI पर MDR की तारीख बढ़ सकती है: 15 अक्टूबर की जगह 1 जनवरी से लागू करने का प्रस्ताव, सरकार जल्द लेगी फैसला
नई दिल्ली। यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) से जुड़े लेनदेन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लागू करने की समयसीमा आगे बढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ और झारखंड केवल भौगोलिक रूप से पड़ोसी राज्य ही नहीं हैं, बल्कि दोनों राज्यों के बीच सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक संबंधों की मजबूत परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से जशपुर क्षेत्र का झारखंड से वर्षों पुराना आत्मीय जुड़ाव रहा है, जिसने दोनों राज्यों के लोगों के बीच विश्वास और निकटता को निरंतर मजबूत किया है।

 

बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा परस्पर अनुभवों के आदान-प्रदान जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री श्री साय ने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों राज्यों के बीच सहयोग से विकास के नए अवसर सृजित होंगे तथा सीमावर्ती क्षेत्रों के नागरिकों को इसका व्यापक लाभ मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
डेंगू की देरी से पहचान बन रही जानलेवा: अस्पताल पहुंचने के 24 घंटे में एक तिहाई मरीजों की मौत
डेंगू की देरी से पहचान बन रही जानलेवा: अस्पताल पहुंचने के 24 घंटे में एक तिहाई मरीजों की मौत
मानसून और उसके बाद के महीनों में मच्छर जनित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। हर साल अगस्त से अक्टूबर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.