ज्योतिष डेस्क

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा
रायपुर, 11 अगस्त 2026/ बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर प्रांगण में कल बुधवार, 12 अगस्त को हरेली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• मेष :

आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके अंदर भोग विलास की भावना बढ़ेगी और आप कार्यक्षेत्र में कुछ नए परिवर्तन करेंगे,जिनका आगे चलकर आपको लाभ मिलेगा। धार्मिक व सामाजिक कार्यों में सहयोग करने से आज आपको मानसिक शांति मिलेगी। आपका आत्मविश्वास और बढेगा। आपको अपने भविष्य के लिए भी कुछ धन संचय करके रखना बेहतर रहेगा,नहीं तो बाद में आपको परेशान होना पड़ सकता है। जो लोग किसी नए व्यवसाय को करना चाहते हैं,तो उनके लिए दिन उत्तम रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

• वृष :

ये खबर भी पढ़ें…
भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा का अनावरण, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी के उत्थान का दिया संदेश
भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा का अनावरण, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी के उत्थान का दिया संदेश
रायपुर, 14 अगस्त 2026/ प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रायगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज आपको परिवार के किसी सदस्य की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी,लेकिन यदि आपके आस पड़ोस में कोई लड़ाई झगड़ा हो तो आपको उसमें पड़ने से बचना होगा नहीं तो वह कानूनी विवाद का कारण हो सकता है। आपके कुछ नए कार्य में विघ्न आएंगे,जिन्हें आप परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की मदद से दूर करने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा,तभी आप अपना काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। संतान द्वारा आज किसी ऐसे कार्य को अंजाम दिया जाएगा ,जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा।

• मिथुन :

आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा आपने किसी कार्य में निवेश किया हो तो उसमें भी आपको नुकसान हो सकता है। आप रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए मेहनत करेंगे व उन्हें पूरा करके ही दम लेंगे। परिवार में यदि किसी सदस्य से कोई मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो तो आपको उसमें वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। यदि कोई विपरीत परिस्थिति आपके सामने आए तो आपको उसमें धैर्य बनाकर रखना होगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ मिलता दिख रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की
रायपुर 17 अगस्त 2026/ सावन मास की पुण्य बेला और नागपंचमी के पावन अवसर पर आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• कर्क :

आज के दिन आपको व्यापार में छुटपुट लाभ के अवसर मिलते रहेंगे। आप अपने बुद्धि और विवेक से कुछ नए कार्यों की खोज भी करेंगे। आप अपने परिवार में छोटे बच्चों के लिए कुछ उपहार लेकर आ सकते हैं। राजनीति की दिशा में जो लोग कार्यरत हैं,उनको सावधान रहना होगा,नहीं तो उनके शत्रु उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। आपको दूसरों की कमी ढूंढने से अच्छा है कि आप अपने कार्यों की ओर ध्यान लगाएं,तभी आप लाभ कमा पाएंगे। जो लोग घर से दूर नौकरी में कार्यरत हैं,उन्हें अपने परिवार के सदस्यों की याद सता सकती है और वह उनसे मिलने आ सकते हैं।

• सिंह :

ये खबर भी पढ़ें…
Chief Minister Vishnu Deo Sai offers prayers at Shri Phaleshwarnath Mahadev Temple on Sawan Somwar and Nag Panchami
Chief Minister Vishnu Deo Sai offers prayers at Shri Phaleshwarnath Mahadev Temple on Sawan Somwar and Nag Panchami
Raipur, August 17, 2026/ Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai, accompanied by his wife Smt. Kaushalya Sai and family members,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति का दिन रहेगा। आपकी दिल की इच्छाएं पूरी होगी। यदि आप किसी संपत्ति की खरीदारी करने की सोच रहे थे,तो  वह अच्छा पूरी होगी,लेकिन संतान के स्वास्थ्य में अक्समात गिरावट के कारण आप परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी कार्यकुशलता देखकर दूसरे व्यक्ति आपकी ओर आकृष्ट होंगे और अधिकारी भी आपकी प्रशंसा करते नजर आएंगे। आपको गरीबों की सहायता करने का मौका मिले,तो अवश्य करें। सायंकाल का समय आप किसी धार्मिक कार्य में भाग ले सकते हैं।

• कन्या :

आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा। दोस्तों के साथ मुलाकात से आपको सुकून मिलेगा। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आपको अपने अत्यधिक बढ़ते हुए खर्चों की ओर ध्यान लगाना होगा और बजट प्लान करके चलना बेहतर रहेगा। आप मित्रों के साथ घूमने फिरने की योजना बनाएंगे,लेकिन अविवाहित जातकों के जीवन  में नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। जो लोग विदेश में जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं,उनको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपका अपनी माताजी से कोई वाद विवाद खड़ा हो सकता है।

• तुला :

आज आपका स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रहेगा। यदि लोग नौकरी में कार्यरत हैं,तो उनके अधिकारों में वृद्धि होगी,जिसके कारण वह परेशान हो जाएंगे,लेकिन फिर भी आपको धैर्य बनाकर कार्य करना होगा,तभी आप सफलता हासिल कर सकेंगे। आपके चारों ओर के लोग आपके साहस व पराक्रम की प्रशंसा करते नजर आएंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है,जिससे परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। आपको किसी सरकारी योजना का लाभ मिलता दिख रहा है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको धन उधार देने से बचना होगा,नहीं तो वह आपके रिश्तों को खराब करा सकता है।

• वृश्चिक :

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपके सामने कुछ ऐसे खर्चे आएंगे,जिनको आपको मजबूरी में करना ही पड़ेगा। संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी मिलने से आपका उत्साह और बढ़ेगा। आपको रात्रि के समय किसी मांगलिक उत्सव में भी सम्मिलित होने का मौका मिलेगा,जहां आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। यदि आपको कोई नेत्र संबंधित समस्या हो,तो आपको उसमें डॉक्टरी परामर्श अवश्य लेना होगा। आपके मित्र आपको किसी निवेश संबंधी योजना की सलाह दें,तो आपको उसमें भाइयों से सलाह मशवरा करना बेहतर रहेगा।

• धनु :

आज का दिन आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में कुछ कमी रहेगी,लेकिन व्यवसाय में आपको अपने मन की किसी भी बात को दूसरों के सामने उजागर नहीं करना है। यदि आपने ऐसा किया,तो दूसरे इसका फायदा उठा सकते हैं। आपका सामाजिक क्रियाकलापों में भी खूब मन लगेगा। व्यवसाय में आपको कुछ आपके रुके हुए धन की प्राप्ति होगी,जिसके कारण आप अपनी काफी धन संबंधित समस्याओं को हल कर पाएंगे। आपको संतान की किसी फरमाइश को पूरा करना होगा,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं। आपको अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखना बेहतर रहेगा नहीं तो आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

• मकर :

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहेगा,क्योंकि उन्हें कुछ नई जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। आपको आपके निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा। आपको परिवार के किसी सदस्य के भविष्य से संबंधित कोई फैसला लेना पड़ सकता है,जिसमें आपको बड़े सदस्यों से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा। व्यवसाय में यदि आपने किसी से उधार लिया,तो आपको उस धन को उतार पाना मुश्किल रहेगा,जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। सायंकाल के समय आप देव दर्शन आदि की यात्रा पर जा सकते हैं। यदि आपका कोई कानूनी कार्य चल रहा है,तो उसमें आपको जीत मिल सकती है।

• कुंभ :

आज का दिन आपके लिए भविष्य की नवीन योजनाओं को लेकर आ रहा है। आपकी आध्यात्मिक कार्यों के लिए प्रति रुचि बढ़ेगी और आप दान पुण्य के कार्य में भी कुछ धन लगाएंगे। आपके अच्छे कार्यों को करने से आपके खानदान व कुल का नाम रोशन होगा,जिससे परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे। सायंकाल के समय आपको माता पिता के आशीर्वाद से किसी कार्य में निवेश करना बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से सलाह मशवरा करना होगा।

• मीन :

आज का दिन आपके लिए करियर के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा,क्योंकि आपको कोई नौकरी का बेहतर अवसर आ सकता है,लेकिन परिवार में चल रही कलह के कारण आपके मन में अशांति बनी रहेगी। संतान व पत्नी के प्रति आपकी प्रेम भावना बढ़ेगी। आपको किसी दूसरों के मामले में सोच विचार कर बोलना होगा,नहीं तो वह मुद्दा आपके ही सिर पर आ सकता है। आपको अक्समात अपने किसी दूर रह रहे परिजन की चिंता सता सकती है। व्यापार में आपको मन मुताबिक ही लाभ मिलेगा,जिसके कारण आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे।

Source: amarujala