ज्योतिष डेस्क

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा
रायपुर, 11 अगस्त 2026/ बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर प्रांगण में कल बुधवार, 12 अगस्त को हरेली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• मेष :

आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है,लेकिन आपको घर व बाहर दोनों जगह कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा,तभी आप अपने काम को आसानी से निकलवा पाएंगे। कार्यक्षेत्र में भी कोई आपसे यदि कुछ कठोर शब्दों को कहे,तो आपको उसमें पहले सोच विचारकर ही कुछ बोलना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। संतान के स्वास्थ्य में अकस्मात गिरावट के कारण आपको परेशानी होगी। रात्रि का समय आप प्रियजनों के साथ आमोद प्रमोद में व्यतीत करेंगे।

• वृष :

ये खबर भी पढ़ें…
भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा का अनावरण, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी के उत्थान का दिया संदेश
भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा का अनावरण, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी के उत्थान का दिया संदेश
रायपुर, 14 अगस्त 2026/ प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रायगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन राजनीति के क्षेत्र में प्रयास कर रहे लोगों के लिए बेहतर रहेगा। शासन सत्ता का भी आज आपको लाभ मिलता दिख रहा है,लेकिन आपको किसी सरकारी योजना में धन का निवेश करने से बचना होगा,नहीं तो वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगी। आपको कुछ अप्रिय व्यक्तियों के मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा,नहीं तो वह किसी गलत कार्य की ओर अग्रसर हो सकते हैं।

• मिथुन :

आज कई प्रकार के काम एक साथ आने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी,लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है और शांत बैठकर यह सोचना है कि किसे पहले करूं और किसे बाद में। यदि किसी यात्रा पर जाएं,तो वहां अपनी कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें,नहीं तो उसके खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। संतान को कोई पुरस्कार मिल सकता है,जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न रहेगा। सायंकाल के समय आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होंगे। आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की
रायपुर 17 अगस्त 2026/ सावन मास की पुण्य बेला और नागपंचमी के पावन अवसर पर आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• कर्क :

आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत लेकर आ रहा है। आपके मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होने से आपका मन प्रसन्न होगा,लेकिन विदेशों से आयात निर्यात का व्यवसाय कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपका कोई प्रियजन आपसे किसी बात पर बहसबाजी में पड़ सकता है। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आपको प्रिय व्यक्तियों के दर्शन और कोई समाचार सुनने को मिलेगा। यदि कोई कारोबार के लेन-देन की समस्या लंबे समय से आ रही थी,तो वह भी समाप्त होगी।

• सिंह :

ये खबर भी पढ़ें…
Chief Minister Vishnu Deo Sai offers prayers at Shri Phaleshwarnath Mahadev Temple on Sawan Somwar and Nag Panchami
Chief Minister Vishnu Deo Sai offers prayers at Shri Phaleshwarnath Mahadev Temple on Sawan Somwar and Nag Panchami
Raipur, August 17, 2026/ Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai, accompanied by his wife Smt. Kaushalya Sai and family members,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए आमदनी के नए नए स्त्रोत लेकर आएगा और सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को वाणी की सौम्यता मान सम्मान दिलवाएगी। विद्यार्थियों को शिक्षा व प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगी। यदि आप किसी नए व्यवसाय को करना चाहते हैं,तो उसे छोटे व बड़े की भावना को मन में रखकर ना करें। आपकी तरक्की देखकर कुछ नए शत्रु उत्पन्न होंगे, लेकिन वह आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे,इसलिए आप सावधान रहें। पिताजी को कोई नेत्रों से संबंधित समस्या हो सकती है,जिसके लिए आप भाग दौड़ में लगे रहेंगे।

• कन्या :

आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा,लेकिन कुछ खर्चों से आपके यश व कीर्ति में वृद्धि होगी। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई संतोषजनक बात पता चलेगी। आपको जीवनसाथी से बातचीत करते समय उनकी बातों को समझना होगा, तभी आप ऐसी लड़ाई झगड़े को होने से बचा पाएंगे। व्यापार में यदि आप किसी नई योजना को लांच करना चाहते हैं,तो उसमें किसी से भी सलाह मशवरा करने से बचना होगा,नहीं तो वह आपको गलत सलाह दे सकता है।

• तुला :

आज आपकी लम्बे समय से आ रही लेनदेन की कोई समस्या हल होगी। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लगने से आपको प्रसन्नता होगी। आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ खरीदारी कर सकते हैं। आज पास व दूर की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। घर परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से खुशियां बढ़ेगी। विद्यार्थी जो लोग विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं,उन्हें कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है। आपको किसी को धन उधार देने से पहले वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा।

• वृश्चिक :

आज का दिन आपके स्वास्थ्य में कुछ व्यवधान लेकर आ सकता है। आपको आज कुछ यात्राएं भी करनी पड़ेगी। कार्यक्षेत्र में यदि आप कुछ परिवर्तन करना चाहते हैं,तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। परिवार के किसी सदस्य को कोई नया पद मिल सकता है,जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं,उन्हें कोई नया पदभार मिलेगा,लेकिन भाइयों से चल रहे विरोध को आज आपको मिलजुलकर समाप्त करना होगा। किसी वरिष्ठ सदस्य के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं,जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं,वह आज विवाह बंधन में बंध सकते हैं।

• धनु :

आज आपको शासन में सत्ता के गठजोड़ का लाभ भी मिलता दिख रहा है। आपको ससुराल पक्ष से भी पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है,जो आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगी। सायंकाल के समय आप किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में जा सकते हैं। आपके कुछ विरोधी भी आपकी प्रशंसा करते नजर आएंगे, जिन्हें देखकर आपको हैरानी होगी,लेकिन आपको किसी पर भी अंधाविश्वास करने से बचना होगा। आपकी यदि कोई डील चल रही थी,तो वह आज पूरी होगी। माताजी द्वारा आपको कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी,जिन्हें आपको समय रहते पूरा करना होगा।

• मकर :

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई मनपसंद कार्य सौपा जा सकता है,जिसके कारण उनकी आर्थिक समस्याएं भी सुलझेगी। आज आपके घर किसी व्यक्ति का आगमन हो सकता है। सायंकाल के समय आपको आस-पड़ोस व अपने परिवार में किसी भी लड़ाई झगडे़ की स्थिति को उत्पन्न होने से रोकना होगा,नहीं तो वह आपसी रिश्तों में दरार पैदा कर सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों को  अपने काम निकलवाने के लिए मीठी वाणी का प्रयोग करना होगा।

• कुंभ :

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आपकी किसी संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी,लेकिन आपका कोई कानूनी कार्य सिर दर्द बन सकता है,जिसे आपको समझदारी दिखाकर निपटाने की पूरी कोशिश करनी होगी। कोई विपरीत समाचार सुनकर आपको अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है,इसलिए सावधान रहें। आप अपने शत्रुओं को मात देने में कामयाब रहेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में अत्यधिक मेहनत करनी होगी,तभी सफलता पाएंगे।

• मीन :

आज आप संतान की शिक्षा से संबंधित समस्याओं व उनके कामों को लेकर चिंतित नजर आएंगे और आपके साले व बहनोई से यदि लेनदेन की समस्या चल रही थी,तो वह भी सुलझेगी। आपको धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा करने पर भी कुछ धन खर्च करना पड़ेगा। दांपत्य जीवन में लंबे समय से चल रहा अवरोध समाप्त होगा। आपकी कोई प्रिय व मूल्यवान वस्तु चोरी हो सकती है,इसलिए आपको सावधान रहना होगा। आपको कुछ नैतिक जिम्मेदारियों का भी पालन करना होगा।

Source: amarujala