ज्योतिष डेस्क

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा
रायपुर, 11 अगस्त 2026/ बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर प्रांगण में कल बुधवार, 12 अगस्त को हरेली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• मेष :

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपके अच्छे कामों से आप की वाहवाही होगी और आपके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। आपका यदि अपने आस पड़ोस में रह रहे किसी परिजन से कोई लड़ाई झगड़ा हो, तो उसे भी मिल बैठ कर सुलझाना सफल रहेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलने से परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। यदि कुछ धन संबंधित समस्याओं ने आप को घेरा हुआ था, तो उनसे आज आपको छुटकारा मिल सकता है।

• वृष :

ये खबर भी पढ़ें…
भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा का अनावरण, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी के उत्थान का दिया संदेश
भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा का अनावरण, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी के उत्थान का दिया संदेश
रायपुर, 14 अगस्त 2026/ प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रायगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपको किसी भी योजना में जल्दबाजी में धन लगाने से बचना होगा। आप अपने घर परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर मागंलिक कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं। यदि ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे धन उधार मांगे तो जीवनसाथी से बातचीत करके दे, नहीं तो आपके आपसी रिश्ते में दरार पैदा हो सकती है। आपको किसी मीठे बोलने वाले अपने शत्रु से सावधान रहना होगा क्योंकि वह आपको अपनी मीठी बातों में फंसा सकते हैं।

• मिथुन :

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। अच्छे मूड में रहने के कारण कार्यक्षेत्र की अपनी कुछ जरूरी सूचनाओं को आसानी से पूरा करेंगे। संतान आपको आज कोई ऐसी खुशखबरी देगी, जिसके आपको उम्मीद भी नहीं थी। प्रेम जीवन जी रहे लोग आपसी वाद विवाद को बातचीत से समाप्त करेंगे। आपकी आज किसी नए मित्र से मुलाकात हो सकती है। आपको अपने मन में चल रही उलझनों को किसी से भी शेयर करने से बचना होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की
रायपुर 17 अगस्त 2026/ सावन मास की पुण्य बेला और नागपंचमी के पावन अवसर पर आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• कर्क :

आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहने के कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने किसी परिवार के सदस्य से अपने मन की समस्याओं को भी साझा कर सकते हैं। आर्थिक उन्नति मिलने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपका कोई दूर रह रहा परिजन आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी योग्यता के अनुसार काम मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। किसी कानूनी कार्य में जीत मिलने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा।

• सिंह :

ये खबर भी पढ़ें…
Chief Minister Vishnu Deo Sai offers prayers at Shri Phaleshwarnath Mahadev Temple on Sawan Somwar and Nag Panchami
Chief Minister Vishnu Deo Sai offers prayers at Shri Phaleshwarnath Mahadev Temple on Sawan Somwar and Nag Panchami
Raipur, August 17, 2026/ Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai, accompanied by his wife Smt. Kaushalya Sai and family members,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में भी कुछ बदलाव करने की योजना बना सकते हैं। आपको शारीरिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा और आप किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श ले सकते हैं। यदि आप किसी मकान, दुकान आदि के क्रय विक्रय की योजना बना रहे हैं, तो वह भी आज अच्छे से फाइनल होगी। किसी नए व्यापार को शुरू करना आज आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। शत्रु आपकी समस्याओं को बढ़ाने में लगे रहेंगे, लेकिन आप परेशान न हों, वह आपका कुछ नहीं बिगड़ पाएंगे।

• कन्या :

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कुछ बेवजह से चिंताएं रहेंगी और जिसके कारण आप परेशान तो रहेंगे, लेकिन फिर भी आप अपने मन को समझा ही लेंगे। वरिष्ठ सदस्यों को कार्यक्षेत्र में किसी साथी से वाद-विवाद में उलझने से बचना होगा। आपकी व्यवसाय में रुकी हुई योजनाओं को गति देनी मिलेगी। आपका कोई बचपन का साथी आपसे मुलाकात करने आ सकता है। आपको किसी पहले की कोई गलती के लिए आज माफी मांगनी पड़ सकती है।

• तुला :

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। व्यक्तिगत जीवन में यदि कुछ समस्याएं आ रही है, तो उनको लेकर आप परेशान रहेंगे। जीवनसाथी से आपकी किसी बात पर झड़प हो सकती है। आपको संतान के भविष्य से संबंधित कोई फैसला लेने से पहले परिवार के सदस्यों से बातचीत अवश्य करनी होगी। यदि आप नौकरी में बदलाव चाहते हैं, तो वह आपके लिए कोई अच्छा ऑफर आ सकता है। आपको बिजनेस में कोई अच्छा ऑफर मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। सामाजिक गतिविधियों का भी आज आप हिस्सा बनेंगे।

• वृश्चिक :

आज के दिन आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। बिजनेस में यदि आपने पहले किसी को उधार दिया था, तो वह आपको मिल सकता है, जिसकी आपने उम्मीद भी नहीं की थी। आप आर्थिक निवेश से जुड़ा कोई भी फैसला अनुभवी व्यक्तियों से सलाह लेकर करें, तो बेहतर रहेगा। आप आज आलस्य दिखाएंगे और अपने दिनचर्या में बदलाव कर सकते हैं और अपने कुछ कामों को कल पर टाल देंगे।

• धनु :

आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतियां लेकर आएगा। व्यापारिक मामलों में कुछ अवरोध पैदा हो सकते हैं। साझेदारी में चल रहे व्यवसाय में पार्टनर आज आपके साथ धोखा कर सकता है। ग्रहस्थ जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। आपके मन में आज उलझनों के कारण आपकी निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होगी। परिवार में किसी पूजा पाठ का आयोजन हो सकता है। माता जी आज आपसे कोई फरमाइश कर सकती है, जिसे आपको पूरी अवश्य करना होगा।

• मकर :

आज का दिन आपको किसी निवेश से फायदा दिलाने वाला रहेगा। बिजनेस कर रहे लोग कामकाज के सिलसिले में अपने किसी मित्र के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई छोड़ कर मौज मस्ती करते नजर आएंगे। यदि आपने पहले कभी कोई प्रॉपर्टी से संबंधित निवेश किया था, तो वह आपको अच्छा लाभ दे सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपकी बातों से प्रसन्न रहेंगे और आपको मन मुताबिक कार्य दे सकते हैं। संतान आज आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

• कुंभ :

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। परिवार में सुख शांति का माहौल बना रहेगा, लेकिन आपको अपने माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। यदि उन्हें कोई स्वास्थ्य समस्या हो, तो उसमें डाक्टरी परामर्श अवश्य लें आपको कार्य क्षेत्र में किसी विरोध के कारण परेशानी होगी, इसलिए आपको अपने जूनियर्स की कुछ गलतियों को भी नजरअंदाज करना होगा। वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतनी होगी।

• मीन :

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशान करने वाला रहेगा। आप अपनी समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे और आपके मन में बेचैनी बनी रहेगी। विद्यार्थियों का परिवारिक समस्याओं के कारण पढ़ाई से मन भटक सकता है। आर्थिक योजनाओं में आपको सोच समझकर निवेश करना होगा, नहीं तो कोई बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपको किसी भी विदेश में रह रहे परिजन से मिलने जाने का मौका मिल सकता है। आज आपको तनाव के कारण सिर दर्द, बदन दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है।

Source: amarujala