ज्योतिष डेस्क

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
6 अक्टूबर 2026 राशिफल: इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें मेष से मीन तक आज का भविष्यफल
6 अक्टूबर 2026 राशिफल: इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें मेष से मीन तक आज का भविष्यफल
रायपुर/   आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर, आर्थिक लाभ और करियर में प्रगति लेकर आ सकता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• मेष :

आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। यदि परिवार के किसी सदस्य को विदेश से कोई नौकरी का ऑफर आये,तो आपको उसमें रुकना नहीं है। सदस्यों से बातचीत करके उन्हें आगे बढ़ाना होगा। आपको सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने के कारण किसी सामाजिक मान सम्मान से भी नवाजा जा सकता है। किसी बड़े अधिकारी से चल रही अनबन आपके लिए सिरदर्द बनेगी,क्योंकि वह आपके किसी कार्य को लंबा लटका सकते हैं। यदि आप अभी किसी व्यक्ति के कहने में आकर धन का निवेश किया,तो वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगा।

• वृष :

ये खबर भी पढ़ें…
राज्यपाल रमेन डेका से महाराजा कमल चंद्र भंज देव ने की भेंट
राज्यपाल रमेन डेका से महाराजा कमल चंद्र भंज देव ने की भेंट
रायपुर, 6 अक्टूबर 2026। राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोक भवन में बस्तर राज परिवार के माटी पुजारी एवं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए अत्यधिक परिश्रम भरा रहेगा। आपको कठिन परिश्रम के बाद ही सफलता मिलती दिखेगी। सामाजिक संबंधों से आपको लाभ मिलेगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों के सामने कोप का भाजन बनना पड़ सकता है। जो लोग राजनीति में करियर बनाना चाहते हैं,उन्हें किसी परिजन की मदद से कोई सूचना सुनने को मिल सकती है। यदि आपने किसी से धन उधार लिया,तो उसे उतार पाना आपके लिए मुश्किल होगा,इसलिए सावधान रहें। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकती है,जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

• मिथुन :

आज का दिन आपके लिए लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप अपने अनुभव से किसी नए व्यवसाय को शुरू कर सकते हैं,जिसे आपको छोटा या बड़ा सोचकर नहीं करना है। आपकी वाकपटुता से आप लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। रात्रि का समय आप अपने मित्रों व परिजनों के साथ में व्यतीत करेंगे। परिवार में किसी पिकनिक अथवा पार्टी का आयोजन होगा। पिताजी से चल रही अनबन आपको मिलजुल कर समाप्त करना होगा,नहीं तो वह अपनी जिद से टस से मस नहीं होंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलने से आपके काफी सारी समस्याएं हल होंगी।

ये खबर भी पढ़ें…
7 अक्टूबर 2026 का राशिफल: इन राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग, जानें मेष से मीन तक का हाल
7 अक्टूबर 2026 का राशिफल: इन राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग, जानें मेष से मीन तक का हाल
7 अक्टूबर 2026 राशिफल: बुधवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए कुछ नए अवसर और चुनौतियां लेकर आएगा। किसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• कर्क :

आज के दिन आप अपने आप में ही मस्त रहेंगे व किसी आलोचक के आलोचना की ओर ध्यान नहीं देंगे,जिसका आप लाभ भी उठाएंगे। कार्यक्षेत्र में कोई व्यक्ति आपको किसी के खिलाफ कुछ कड़वी बातें बोल सकता है,जिन्हें आपको चुप रहकर सुनना होगा। व्यवसाय कर रहे लोगों को मन मुताबिक लाभ मिल सकता है। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को कोई नया पद सौंपा जाएगा। आप मस्ती में काम करने के कारण किसी कार्य को गलत कर सकते हैं,इसीलिए सावधान रहें। विद्यार्थियों का पठन-पाठन में खूब मन लगेगा।

• सिंह :

ये खबर भी पढ़ें…
8 अक्टूबर 2026 राशिफल: आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत! धन-करियर में लाभ के संकेत, जानें मेष से मीन तक का हाल
8 अक्टूबर 2026 राशिफल: आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत! धन-करियर में लाभ के संकेत, जानें मेष से मीन तक का हाल
Aaj Ka Rashifal 8 October 2026: आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर, करियर में प्रगति और आर्थिक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज के दिन आपको किसी अनजान व्यक्ति से लेनदेन करने से बचना होगा,नहीं तो वह आपका धन लेकर भाग सकता है।जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं उनके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा। जिसके कारण उन्हें अपने जूनियर्स के साथ की आवश्यकता होगी और वह भी उन्हें समय पर मिल जाएगी,जिसके बाद वह अपने सभी कार्यों को आसानी से पूरा करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के ऊपर कुछ उत्तरदायित्व बढ़ सकते हैं,जो लोग रोजगार के लिए लंबे समय से इधर-उधर भटक रहे हैं,उन्हें  कोई सूचना सुनने को मिलेगी।

• कन्या :

आज आप कार्य में तत्परता से लाभ दिलाने वाला रहेगा। घर गृहस्थी की समस्या सुलझेगी और आपको कोई राष्ट्रीय मदद भी मिलती दिख रही है। भाई बहनों से चल रही अनबन आज समाप्त होगी। आप माताजी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। रचनात्मक कार्य में भी आपका खूब मन लगेगा,लेकिन संतान द्वारा किसी गलत कार्य को करने के कारण आप उन पर क्रोध करेंगे,जिसके कारण कोई विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी परिजन के घर मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होंगे।

• तुला :

आज का दिन आपके पद प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आएगा और आपकी महत्वकांक्षाएं भी पूरी होंगी। परिवार में छोटे बच्चे आपसे कुछ फरमाइशें करते नजर आएंगे और यदि कोई कलह लंबे समय से पैर पसारे हुए थी,तो वह भी समाप्त होती दिखेगी। आज आपको पास व दूर की यात्रा पर जाने का प्रसंग प्रबल होगा। आपको अपनी समस्याओं के समाधान मिलने से आप दुखी रहेंगे,लेकिन आपको अपने किसी कानूनी कार्य में लापरवाही बिल्कुल नहीं बरतनी है,नहीं तो उसमें आपको कुछ रिश्वत भी लेनी पड़ सकती है।  प्रेम जीवनजी रहे लोग अपने साथी की बातों में आकर बड़ा निवेश कर सकते हैं।

• वृश्चिक :

आज का दिन आप कुछ विशेष कर दिखाने की उधेड़बुन में लगे रहेंगे और अधिकारी वर्ग से भी आपकी अच्छी सांठगांठ रहेगी। आपको किसी सरकारी योजना का भी लाभ मिलता दिख रहा है और आप संतान की धार्मिक कार्य के प्रति रुचि बढ़ी देख आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके मन में निराशाजनक विचारों को आने से रोकना होगा। यदि ऐसा नहीं किया तो आपका कोई काम बिगड़ सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में जो लोग लंबे समय से हाथ आजमा रहे हैं,उन्हें आज कोई पद सौंपा जा सकता है।

• धनु :

आज का दिन आपको अपने रोजमर्रा के कामों में कोताही बिल्कुल नहीं बरतनी है,नहीं तो बाद में वह आपकी परेशानी का कारण बनेगा। सुखों में वृद्धि होगी। आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार देने से बचना होगा,नहीं तो वह आपके आपसी रिश्तों में दरार पैदा करा सकता है। यदि कोई भी विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो, तो आपको उसमें धैर्य बनाए रखना होगा,नहीं तो शत्रु इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। नए संपर्कों से भाग्य का सितारा आज बुलंद रहेगा और आपका विश्वास धर्म व अध्यात्म के प्रति और बढ़ेगा।

• मकर :

आज का दिन परोपकार के कार्य में व्यतीत करेंगे और बिजनेस में आपको अचानक से धन लाभ हो सकता है। यदि कार्य क्षेत्र में अधिकारियों से कुछ अनबन चल रही थी, तो वह समाप्त होगी और वह भी आपकी प्रशंसा करते नजर आएंगे। दांपत्य जीवन में समरसता बनी रहेगी,लेकिन आपके घर किसी अतिथि का अचानक आगमन होने से आपका व्यय का भार बढे़गा। आपको किसी दूसरे के मामले में सोच विचार कर बोलना होगा,नहीं तो वह आपके सिर पर आ सकता है।

• कुंभ :

आज आपकी किसी नई भूमि,वाहन,मकान आदि को खरीदने की इच्छा पूरी होगी और सांसारिक सुख भोग व घर गृहस्थी के उपयोग के लिए कोई वस्तु खरीद सकते हैं, लेकिन नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर लोगों का उत्तरदायित्व बढ़ेगा। जो लोग छोटा व्यापार करते हैं,उन्हें छोटे व बड़े की भावना अपने मन में नहीं रखनी है। यदि आप संतान के लिए किसी नये कोर्स में दाखिला कराना चाहते हैं,तो उसके लिए आप आवेदन कर सकते हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे,जिन्हें परिवार के सदस्यों द्वारा तुरंत मंजूरी दी जाएगी।

• मीन :

विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतर रहेगा। किसी खास प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा,लेकिन मौसम का विपरीत प्रभाव आपके ऊपर पड़ सकता है,इसलिए सावधान रहें। आपको दूसरों की मदद करने से पहले यह भी देखना होगा कि आपका कोई जरूरी कार्य तो नहीं रुका हुआ है। माताजी आपकी किसी बात पर आपसे नाराज हो सकती हैं,इसलिए आपको उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी। आप अपने दोस्तों के साथ किसी पिकनिक पर जाने की योजना बना सकते हैं,जिसमें आपको परिवार के सदस्यों से सलाह मशवरा करके जाना बेहतर रहेगा। यदि संतान के करियर को लेकर कुछ समस्याएं आपके मन में चल रही थी,तो आपको उनका समाधान मिलेगा।

Source: amarujala