रायपुर। त्योहारी सीजन में बाजारों और मेला स्थलों पर बढ़ती भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं और बच्चों के गले से सोने की चेन व लॉकेट चोरी करने वाली दो शातिर महिलाओं को कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 10 लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के जेवर बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नंदनी राजपूत और सानिया मरकाम के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी महिलाएं भीड़भाड़ वाले इलाकों में घूमकर महिलाओं और बच्चों को निशाना बनाती थीं। पूछताछ में उन्होंने गोलबाजार, महादेवघाट, इतवारी बाजार समेत अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और मेला स्थलों में सात चोरी की वारदात करना स्वीकार किया है। नंदनी राजपूत का पति मोहन राजपूत गुढ़ियारी थाने का हिस्ट्रीशीटर बताया गया है और वह एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में जेल में सजा काट रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
दिन की ED रिमांड खत्म, सतपाल छाबड़ा और उत्कर्ष चंद्राकर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
दिन की ED रिमांड खत्म, सतपाल छाबड़ा और उत्कर्ष चंद्राकर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
रायपुर। DMF और CGPSC घोटाले से जुड़े मामलों में गिरफ्तार दो आरोपियों की पांच दिन की कस्टोडियल रिमांड पूरी होने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मालवीय रोड की वारदात के बाद पुलिस हुई अलर्ट

रक्षाबंधन की खरीदारी के चलते मालवीय रोड और गोलबाजार में इन दिनों सामान्य दिनों की तुलना में डेढ़ से दो गुना अधिक भीड़ उमड़ रही है। रविवार को इसी भीड़ का फायदा उठाकर दोनों महिलाओं ने मालवीय रोड पर दो-तीन महिलाओं और बच्चों के गले से सोने की चेन और लॉकेट पार कर दिए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की पेट्रोलिंग टीम सक्रिय हो गई। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्ध महिलाओं की पहचान शुरू की। फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर दोनों संदिग्धों की पहचान होने के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।

पूछताछ के दौरान दोनों महिलाओं ने चोरी की वारदातों में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किए गए करीब 10 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर बरामद किए। पुलिस अब दोनों से अन्य वारदातों और चोरी के माल के संबंध में पूछताछ कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
थमा मानसून, निकली धूप; अगले 48 घंटे में कहीं-कहीं बूंदाबांदी के आसार
थमा मानसून, निकली धूप; अगले 48 घंटे में कहीं-कहीं बूंदाबांदी के आसार
बिलासपुर। लंबे समय तक सक्रिय रहे मानसून के बाद अब बारिश की रफ्तार धीमी पड़ गई है। न्यायधानी बिलासपुर और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.