रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की बहस की चुनौती को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वीकार कर लिया है। बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के मुद्दे पर वे बहस के लिए तैयार हैं और विजय शर्मा समय व स्थान तय कर लें।

दरअसल, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना के आंकड़े सामने रखते हुए कहा था कि प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट बैठक में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत कर उनके निर्माण का निर्णय लिया गया था। उन्होंने दावा किया कि सरकार बनने के बाद अब तक प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 11 लाख से अधिक मकानों का निर्माण पूरा हो चुका है।

ये खबर भी पढ़ें…
दिन की ED रिमांड खत्म, सतपाल छाबड़ा और उत्कर्ष चंद्राकर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
दिन की ED रिमांड खत्म, सतपाल छाबड़ा और उत्कर्ष चंद्राकर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
रायपुर। DMF और CGPSC घोटाले से जुड़े मामलों में गिरफ्तार दो आरोपियों की पांच दिन की कस्टोडियल रिमांड पूरी होने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विजय शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा था कि यदि वे इस मुद्दे पर किसी भी मंच पर चर्चा करना चाहते हैं तो सरकार इसके लिए तैयार है।

विजय शर्मा की चुनौती मंजूर: भूपेश

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उप मुख्यमंत्री की चुनौती स्वीकार करते हुए कहा कि उन्हें विजय शर्मा की चुनौती मंजूर है। उन्होंने कहा, “समय और स्थान तय कर लें, मैं बहस करने के लिए तैयार हूं।”

आवास के आंकड़ों पर उठाए सवाल

भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री आवास योजना के आंकड़ों को लेकर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से अलग-अलग जगहों पर आवासों के आंकड़े अलग बताए जा रहे हैं। बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में 18 लाख 50 हजार आवास स्वीकृत होने की बात कही गई है, जबकि संसद में अलग आंकड़े बताए जाते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर सही आंकड़ा कौन-सा है?

ये खबर भी पढ़ें…
थमा मानसून, निकली धूप; अगले 48 घंटे में कहीं-कहीं बूंदाबांदी के आसार
थमा मानसून, निकली धूप; अगले 48 घंटे में कहीं-कहीं बूंदाबांदी के आसार
बिलासपुर। लंबे समय तक सक्रिय रहे मानसून के बाद अब बारिश की रफ्तार धीमी पड़ गई है। न्यायधानी बिलासपुर और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रधानमंत्री आवास योजना के आंकड़ों को लेकर दोनों नेताओं के बीच जारी यह राजनीतिक बहस अब खुली चुनौती तक पहुंच गई है। ऐसे में आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर सियासी टकराव और तेज होने के आसार हैं।