रायपुर/भिलाई में झमाझम बारिश, कई इलाकों में जलभराव; महानदी में बहे मछुआरे का शव 8 दिन बाद मिला, आज से फिर सक्रिय होगा मानसून

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मंगलवार दोपहर रायपुर और भिलाई में हुई तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया। राजधानी के विधानसभा क्षेत्र स्थित गैलेक्सी ग्रीन सोसायटी समेत कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

ये खबर भी पढ़ें…
खिलाड़ियों का लंबा इंतजार खत्म, राज्य शासन ने जारी की उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची
खिलाड़ियों का लंबा इंतजार खत्म, राज्य शासन ने जारी की उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची
रायपुर. 5 अगस्त 2026. राज्य के खिलाड़ियों का लंबा इंतजार आखिर आज खत्म हो गया। राज्य शासन ने बहुप्रतीक्षित उत्कृष्ट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से प्रदेश में मानसून फिर पूरी तरह सक्रिय रहेगा। रायपुर, दुर्ग, धमतरी, महासमुंद, बलौदाबाजार सहित कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों में सतर्क रहने की अपील की है।

इधर, धमतरी जिले में महानदी के साहनी घाट पर आठ दिन पहले तेज बहाव में बह गए मछुआरे का शव मंगलवार को बरामद कर लिया गया। लगातार तलाश अभियान के बाद शव मिलने से परिजनों का इंतजार खत्म हुआ। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

लगातार हो रही बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है।

ये खबर भी पढ़ें…
First Meeting of Task Force on Effective Implementation of Forest Rights Act and PESA Held Under Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai’s Chairmanship
First Meeting of Task Force on Effective Implementation of Forest Rights Act and PESA Held Under Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai’s Chairmanship
Raipur, August 5, 2026/The first meeting of the apex committee of the task force constituted for the effective implementation of...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.