रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के छह अधिकारियों का तबादला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। फेरबदल में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) के परीक्षा नियंत्रक की जिम्मेदारी भी बदली गई है। डॉ. ऋतु वर्मा को परीक्षा नियंत्रक के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है, जबकि बलौदाबाजार-भाटापारा की अपर कलेक्टर दिप्ती गौते को नया परीक्षा नियंत्रक बनाया गया है।

कश्यप को नगरीय प्रशासन विभाग की जिम्मेदारी

अंबिकापुर नगर निगम के आयुक्त देवनारायण कश्यप को मंत्रालय में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का उप सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं नारायणपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) विनय कुमार अग्रवाल को अंबिकापुर नगर निगम का नया आयुक्त बनाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की
खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की
रायपुर, 7 सितंबर 2026/खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल ने आज मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिला पंचायत में भी बदलाव

कोंडागांव के अपर कलेक्टर चित्रकांत चाली ठाकुर को जिला पंचायत नारायणपुर का मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं बेमेतरा के अपर कलेक्टर गुड्डू लाल जगत को मंत्रालय में श्रम विभाग का उप सचिव बनाया गया है।

ऋतु वर्मा अतिरिक्त प्रभार से मुक्त

सामान्य प्रशासन विभाग की उप सचिव डॉ. ऋतु वर्मा को CGPSC परीक्षा नियंत्रक के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। हालांकि, वे सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव के पद पर अपनी मौजूदा

ये खबर भी पढ़ें…
रील का नेटवर्क गया तो गुस्से में महिला ने पीया कीटनाशक, इलाज के दौरान मौत
रील का नेटवर्क गया तो गुस्से में महिला ने पीया कीटनाशक, इलाज के दौरान मौत
कोरबा। मोबाइल पर रील और सीरियल देखने की आदत किस तरह खतरनाक साबित हो सकती है, इसका मामला कोरबा जिले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.