बिलासपुर। जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की चुनौती के बीच सकरी थाना क्षेत्र के कोड़ापुरी स्थित कंपोजिट मदिरा दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोरों ने दुकान की पिछली दीवार में सेंध लगाकर अलग-अलग ब्रांड की शराब की बोतलें और गल्ले में रखी नकदी चोरी कर ली। चोरी गए सामान और नकदी की कुल कीमत 14,400 रुपए बताई गई है। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सुबह ड्यूटी पर पहुंचने पर मिली चोरी की जानकारी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सुजीत चतुर्वेदी (37), पिता ईश्वर लाल चतुर्वेदी, निवासी दौना, थाना सरगांव, कोड़ापुरी स्थित कंपोजिट मदिरा दुकान में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं। उनके मुताबिक, 18 और 19 अक्टूबर 2026 की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने दुकान की पिछली दीवार में सेंधमारी कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। 19 अक्टूबर की सुबह करीब 10 बजे जब वह ड्यूटी पर पहुंचे, तब उन्हें दुकान में चोरी होने का पता चला।

ये खबर भी पढ़ें…
बिना रेरा पंजीयन भूखंडों की बिक्री पर CG-RERA की बड़ी कार्रवाई, सालासार विहार के प्रमोटर पर 25 लाख रुपये का जुर्माना
बिना रेरा पंजीयन भूखंडों की बिक्री पर CG-RERA की बड़ी कार्रवाई, सालासार विहार के प्रमोटर पर 25 लाख रुपये का जुर्माना
रायपुर, 22 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ में रियल एस्टेट क्षेत्र में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और भूखंड एवं आवास खरीदारों के हितों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शराब की बोतलों के साथ गल्ले की रकम भी ले गए चोर

चोर दुकान से एक पेटी प्लेन मदिरा के 48 पाव, जिसकी कीमत 3,840 रुपए बताई गई है, के अलावा 3,200 रुपए मूल्य की 8 पीएम ब्लैक की चार बोतलें, 1,400 रुपए की ब्लेंडर्स प्राइड रिजर्व, 640 रुपए की मेड ऑफ प्रीमियम की एक बोतल और 960 रुपए की व्हाइट एंड ब्लू शराब चोरी कर ले गए। इसके साथ ही गल्ले में रखे 4,360 रुपए भी गायब मिले।

बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज

घटना के बाद सुपरवाइजर सुजीत चतुर्वेदी ने सकरी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305(ए) और 331(4) के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस अब घटनास्थल की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
नक्सलियों का खौफ खत्म, आस्था का उत्साह चरम पर; पड़ोसी राज्यों से भी बस्तर दशहरा में पहुंचे देवी-देवता
नक्सलियों का खौफ खत्म, आस्था का उत्साह चरम पर; पड़ोसी राज्यों से भी बस्तर दशहरा में पहुंचे देवी-देवता
आस्था में भी दिखाई देने लगी है। पहली बार बस्तर दशहरा में बस्तर संभाग के धुर नक्सल प्रभावित रहे इलाकों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.