जगदलपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 23 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर पहुंचेंगी। बस्तर प्रवास के दौरान वे विश्वप्रसिद्ध बस्तर दशहरा के तहत आयोजित ऐतिहासिक मुरिया दरबार में शामिल होंगी। इस दौरान राष्ट्रपति मांझी-चालकी समुदाय के लोगों से मुलाकात करेंगी। इसके बाद वे लालबाग मैदान में आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

राष्ट्रपति के बस्तर दौरे का कार्यक्रम बस्तर सांसद एवं बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष महेश कश्यप द्वारा दिए गए निमंत्रण को स्वीकार किए जाने के बाद तय हुआ है। उनके आगमन को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने की तैयारी की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
सारंगढ़ भाजपा में अंदरूनी कलह उजागर, बैठक में नेताओं की कार्यशैली पर उठे सवाल
सारंगढ़ भाजपा में अंदरूनी कलह उजागर, बैठक में नेताओं की कार्यशैली पर उठे सवाल
सारंगढ़ जिला भाजपा की बैठक में संगठनात्मक फैसलों को लेकर कार्यकर्ताओं की नाराजगी खुलकर सामने आई। बैठक के दौरान जिला...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों की बैठक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रवास की तैयारियों को लेकर कलेक्टर आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने कलेक्ट्रेट स्थित प्रेरणा कक्ष में अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, प्रोटोकॉल, बैठक व्यवस्था और कार्यक्रम से जुड़ी अन्य आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई।

कलेक्टर और एसपी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा में पूरी कर ली जाएं, ताकि राष्ट्रपति के दौरे के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।

लालबाग मैदान का किया निरीक्षण

अधिकारियों की बैठक के बाद कलेक्टर और एसपी ने लालबाग मैदान पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंच निर्माण, सुरक्षा इंतजाम, वीआईपी और आम नागरिकों के आवागमन के रास्तों, पेयजल, आपातकालीन चिकित्सा सुविधा और पार्किंग व्यवस्था का जायजा लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
फिल्मी सीन जैसा नजारा, हकीकत में होता है ऐसा! रायपुर में रावण दहन के दौरान धीमी पड़ जाती हैं ट्रेनें
फिल्मी सीन जैसा नजारा, हकीकत में होता है ऐसा! रायपुर में रावण दहन के दौरान धीमी पड़ जाती हैं ट्रेनें
छत्तीसगढ़ में विजयादशमी पर्व को लेकर कई तरह की मान्यतायें और रिवाज हैं। कहीं पर रावण को न जलाकर उसकी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कलेक्टर ने कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं, एसपी ने राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने और यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने को कहा।

राष्ट्रपति के इस दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जारी हैं। कार्यक्रम के दौरान बस्तर की ऐतिहासिक परंपरा और सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिलेगी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
मोतिहारी में सनसनीखेज मामला, पति के सामने पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म, आठों
मोतिहारी में सनसनीखेज मामला, पति के सामने पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म, आठों
बिहार के मोतिहारी में कथित तौर पर 8 लोगों ने पति-पत्नी को रास्ते में घेर लिया। आरोप है कि पहले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.