रायपुर, 10 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य शासन की डिजिटल पहल ‘सेवा सेतु पोर्टल’ आम नागरिकों के लिए वरदान साबित हो रही है। यह पोर्टल शासकीय सेवाओं को सरल, त्वरित और पारदर्शी तरीके से लोगों तक पहुंचा रहा है। इसी कड़ी में राजनांदगांव जिले से एक सुखद मामला सामने आया है, जहां सेवा सेतु केंद्र की तत्परता से मात्र 24 घंटे के भीतर एक छात्रा का आय प्रमाण पत्र बन गया और उसका कॉलेज में प्रवेश सुनिश्चित हो सका।

 

ये खबर भी पढ़ें…
अब आधार नंबर से खुलेगा राशन कार्ड का पूरा ब्योरा, स्मार्ट पीडीएस से मिलेगा राशन
अब आधार नंबर से खुलेगा राशन कार्ड का पूरा ब्योरा, स्मार्ट पीडीएस से मिलेगा राशन
बिलासपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को तकनीक आधारित और पारदर्शी बनाने के लिए खाद्य विभाग नई व्यवस्था लागू करने जा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अंतिम तिथि पास होने से चिंतित था परिवार

 

राजनांदगांव जिले के विकासखंड डोंगरगांव के ग्राम आयबांधा निवासी श्री तोरण लाल अपनी पुत्री निकिता के उच्च शिक्षा (कॉलेज) में प्रवेश को लेकर काफी चिंतित थे। कॉलेज में दाखिले के लिए आय प्रमाण पत्र अनिवार्य था और प्रवेश की अंतिम तिथि बेहद नजदीक आ चुकी थी। समय पर प्रमाण पत्र न मिलने की आशंका से पूरा परिवार परेशान था।

ये खबर भी पढ़ें…
तेज रफ्तार बनी काल: छत्तीसगढ़ में दो सड़क हादसों में पांच लोगों की दर्दनाक मौत
तेज रफ्तार बनी काल: छत्तीसगढ़ में दो सड़क हादसों में पांच लोगों की दर्दनाक मौत
बलौदाबाजार/बेमेतरा। छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

ऑनलाइन आवेदन के बाद 24 घंटे में समाधान

 

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल
छत्तीसगढ़ आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 15 नवंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी दौरान तोरण लाल को डोंगरगांव में स्थित ‘सेवा सेतु केंद्र’ की जानकारी मिली। वे तुरंत आवश्यक दस्तावेजों के साथ केंद्र पहुंचे। केंद्र संचालक ने उन्हें पूरी प्रक्रिया समझाई और 22 जून 2026 को उनका ऑनलाइन आवेदन दर्ज किया। डिजिटल प्रक्रिया के त्वरित निराकरण (Fast-track Processing) के चलते मात्र 24 घंटे के भीतर ही आय प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। इसके चलते निकिता का कॉलेज में प्रवेश बिना किसी बाधा के समय-सीमा के भीतर हो गया।

 

समय और धन दोनों की हो रही बचत

ये खबर भी पढ़ें…
मेकाहारा में त्योहार को लेकर तैयारी पूरी, 8 और 9 नवंबर को ओपीडी बंद
मेकाहारा में त्योहार को लेकर तैयारी पूरी, 8 और 9 नवंबर को ओपीडी बंद
रायपुर। दीपावली और गोवर्धन पूजा के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए राजधानी रायपुर के डॉ. भीमराव...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

अपनी खुशी साझा करते हुए हितग्राही तोरण लाल ने कहा, “पहले शासकीय दस्तावेज बनवाने के लिए विभिन्न दफ्तरों के कई चक्कर काटने पड़ते थे, जिससे समय और पैसा दोनों बर्बाद होता था। लेकिन सेवा सेतु केंद्र की डिजिटल व्यवस्था से हमारा काम बेहद सरल और कम समय में हो गया। समय पर प्रमाण पत्र मिलने से मेरी बेटी का भविष्य सुरक्षित हुआ है।”

 

घर बैठे मिल रहीं 400 से अधिक सेवाएं

 

‘सेवा सेतु पोर्टल’ के माध्यम से नागरिक अब घर बैठे या अपने नजदीकी केंद्रों पर जाकर जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र, राजस्व संबंधी सेवाएं, राशन कार्ड और पेंशन सहित 400 से अधिक शासकीय सेवाओं का लाभ आसानी से उठा रहे हैं। यह व्यवस्था आम जनता को समयबद्ध सेवाएं देने के साथ-साथ उनके समय और धन की बड़ी बचत कर रही है, जिसके लिए नागरिकों ने राज्य सरकार की इस डिजिटल पहल के प्रति आभार व्यक्त किया है।