छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम । नई दिल्ली/रायपुर

डिप्टी सीएम बनाए जाने के बाद चर्चा के दौरान टीएस सिंहदेव ने कहा कि पहले भी सब मिलकर काम कर रहे थे। अब एक अलग स्वरूप के साथ काम करने का मौका मिला है। सबके साथ मिलकर जवाबदारी निभानी है। कोई एक अकेला नहीं कर सकता हमारे संगठन का ढांचा है, पीसीसी अध्यक्ष है, एआईसीसी प्रभारी हैं। पार्टी का निर्देश है, प्रदेश पदाधिकारी हैं। मोर्चा संगठनों, प्रकोष्ठ समेत बूथ से लेकर कैबिनेट तक हमारे साथी हैं। विधायकों समेत पंचायती राज और नगरीय निकायों के साथी हैं। सबको मिलकर काम करना है। 

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश को मिला नया जीवन
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश को मिला नया जीवन
रायपुर 17 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल जरूरतमंद परिवारों के जीवन में आशा और विश्वास...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पार्टी मुख्यालय पर बुधवार को बैठक करीब तीन घंटे तक चली, लेकिन उस दौरान किसी भी मंत्री व नेता को इसकी भनक नहीं लगी। विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, सत्यनारायण शर्मा और धनेंद्र साहू वहां से पहले निकले। फिर सिंहदेव ने संगठन प्रभारी केसी वेणुगोपाल के साथ अकेले कुछ देर तक मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री और अन्य नेतागण भी वहां से छत्तीसगढ़ भवन के लिए रवाना हो गए थे। सिंहदेव पार्टी मुख्यालय पर ही मीडिया से बातचीत करने वे व्यस्त थे। वे काफी अच्छे मूड में दिख रहे थे। घोषणा होने के बाद वेणुगोपाल ने ट्वीट किया कि सिंहदेव कांग्रेस के वफादार नेता होने के साथ साथ अच्छे प्रशासक भी हैं। उनके उपमुख्यमंत्री बनने के बाद छत्तीसगढ़ में कांग्रेस खरगे और राहुल गांधी के नेतृत्व में फिर से भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

राहुल के साथ मुख्यमंत्री भूपेश व सिंहदेव की मीटिंग..  हुआ निर्णय 

सूत्रों की मानें तो दिल्ली में सत्ता-संगठन के नेताओं के साथ हुई बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव की अलग बैठक हुई। बताया जा रहा है कि इस बैठक में मंथन के बाद सिंहदेव डिप्टी सीएम पद के लिए तैयार हो गए। एआईसीसी मुख्यालय पर प्रदेश के नेताओं की बैठक के बाद सिंहदेव शाम साढ़े 5 बजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिलने उनके आवास पहुंचे। इसके कुछ देर बाद ही यह घोषणा की गई। कांग्रेस को छत्तीसगढ़ में अपनी सत्ता कायम रखने की उम्मीद है और वह पार्टी की प्रदेश इकाई में एकजुटता प्रदर्शित करने का प्रयास कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी
18 अगस्त 2026, रायपुर/ छत्तीसगढ़ शासन ने मंगलवार, 18 अगस्त 2026 को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों की पदस्थापना...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.