ज्योतिष डेस्क

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
सोमवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल
सोमवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Aaj Ka Rashifal 5 October 2026: सोमवार का दिन कुछ राशियों के लिए नई उम्मीदें और सफलता लेकर आ सकता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• मेष (Aries) :

आज का दिन आपके लिए पद प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको शासन सत्ता का पूरा लाभ मिलता दिख रहा है और जीवनसाथी से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपके किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपकी प्रसन्नता बनी रहेगी। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को बड़प्पन दिखाते हुए आगे बढ़ना होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।

• वृष (Taurus) :

ये खबर भी पढ़ें…
6 अक्टूबर 2026 राशिफल: इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें मेष से मीन तक आज का भविष्यफल
6 अक्टूबर 2026 राशिफल: इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें मेष से मीन तक आज का भविष्यफल
रायपुर/   आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर, आर्थिक लाभ और करियर में प्रगति लेकर आ सकता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए धार्मिक गतिविधियों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपको किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। यदि आपके कामों में कुछ अवरोध आ रहे थे, तो वह भी आज दूर होंगे और भाई बंधुओं से आपका सहयोग बना रहेगा। आप अपने लंबे समय से रुके हुए कामों में ढील न बरतें। नौकरी में कार्यरत लोगों के अधिकारों में वृद्धि हो सकती है। धार्मिक गतिविधियों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा।

• मिथुन (Gemini) :

आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचने के लिए रहेगा। आप अपने परिवार में वरिष्ठ सदस्यों से किसी बात को लेकर जिद ना करें, नहीं तो उन्हे आपकी बात बुरी लग सकती है। किसी कानूनी मामले में आप सावधानी ना बरतें। लेनदेन से संबंधित यदि कोई समस्या आपको घेरे हुए हैं, तो वह भी दूर होगी। आपको कुछ अप्रत्याशित लोगों से दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
राज्यपाल रमेन डेका से महाराजा कमल चंद्र भंज देव ने की भेंट
राज्यपाल रमेन डेका से महाराजा कमल चंद्र भंज देव ने की भेंट
रायपुर, 6 अक्टूबर 2026। राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोक भवन में बस्तर राज परिवार के माटी पुजारी एवं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• कर्क (Cancer) :

आज का दिन आपके लिए दांपत्य जीवन में मधुरता लेकर आने वाला है। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी और किसी संपत्ति से संबंधित मामले में आपको जीत मिल सकती है। आपको शीघ्रता में कोई निर्णय नहीं लेना है। प्रियजनों से आपकी करीबियां बढ़ेगी। व्यवसाय कर रहे लोग किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करेंगे, तो वह आपके उस भरोसे को तोड़ सकता है। आपके आकर्षण को देखकर आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा।

• सिंह (Leo) :

ये खबर भी पढ़ें…
7 अक्टूबर 2026 का राशिफल: इन राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग, जानें मेष से मीन तक का हाल
7 अक्टूबर 2026 का राशिफल: इन राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग, जानें मेष से मीन तक का हाल
7 अक्टूबर 2026 राशिफल: बुधवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए कुछ नए अवसर और चुनौतियां लेकर आएगा। किसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है, क्योंकि उनकी जिम्मेदारियां कुछ बढ़ सकती है, लेकिन वह उनसे घबराएंगे नहीं। आपको अपने कुछ गुप्त शत्रुओं से सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो वह आपके बनते कामों में रोड़ा अटकाने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। यदि आपने आज कोई आवश्यक बात किसी बाहरी व्यक्ति से साझा की, तो वे उसे लीक कर सकता है। व्यवसाय में आप कुछ नए उपकरणों को भी शामिल कर सकते हैं।

• कन्या (Virgo) :

आज का दिन आपके लिए कला कौशल में निखार लेकर आएगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक कष्टों से छुटकारा मिलेगा।आपके अंदर एनर्जी रहने के कारण आप उसे इधर उधर ना लगाएं और ऑनलाइन काम कर रहे लोग आज सावधानी बरते, नहीं तो उनके साथ कोई फ्रॉड हो सकता है। मित्रों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। किसी काम को आप अति उत्साहित होकर करेंगे। संतान किसी गलती को लेकर आप थोड़ा तनावमय रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं।

• तुला (Libra) :

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आप संतान के विवाह को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे और आपकी भाई बहनों से चल रही अनबन तेजी पकड़ सकती है, लेकिन आपको उसमें चुप लगाना बेहतर रहेगा। जल्दबाजी या आवेश में आकर कोई निर्णय न लें, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों को  किसी नई संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। विद्यार्थियों को अपने काम में ढील नहीं बरतनी है, नहीं तो बाद में समस्या का सामना करना पड़ सकता है। किसी नए वाहन की खरीदारी करने का सपना पूरा हो सकता है।

• वृश्चिक (Scorpio) :

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए कुछ कमजोर रहने वाला है, क्योंकि उनके ऊपर काम का बोझ बढ़ने से वह थोड़ा परेशान रहेंगे। नवीन कार्य पर पूरा जोर देंगे। आप अपने आवश्यक कार्य में ढील ना दें, नहीं तो समस्या हो सकती है। व्यापार में आप कुछ नई योजनाओं को बनाएंगे और आपके कुछ नए संपर्कों से भी आपको लाभ मिलेगा। साझेदारी में किसी काम को करने से आप नुकसान में आ सकते हैं। आपकी आय में तो वृद्धि होगी, लेकिन खर्चे भी बेतहाशा बढ़ेंगे।

• धनु (Sagittarius) :

आज का दिन आपके जीवन स्तर में सुधार लेकर आने वाला है। आपको किसी महत्वपूर्ण लक्ष्य के पूरा होने से खुशी होगी और सगे संबंधियों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में आप किसी पूजा-पाठ आदि का आयोजन कर सकते हैं। ननिहाल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलेगा और छोटे बच्चों के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर मिल सकता है।

• मकर (Capricorn):

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। सृजनात्मक कार्य से आज आपको जुड़ने का मौका मिलेगा और आप परिवार के सदस्यों को किसी पिकनिक आदि पर भी ले जाने की योजना बना सकते हैं। निजी जीवन में मंगल काम होते रहेंगे और कार्यक्षेत्र में आप अपनी एक अलग पहचान बनायेंगे। सभी को साथ लेकर चलने में आप कामयाब रहेंगे, क्योंकि परिवार के सदस्यों मे चल रहे आपसी मतभेदों के कारण समस्या हो सकती है।

• कुंभ (Aquarius) :

आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ दिखाकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप किसी काम में उसके नीति नियमों पर पूरा ध्यान दें और वाणिज्यिक मामलों में धैर्य बनाए रखें। पारंपरिक कार्यों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आप यदि संतान को कोई बात समझाएंगे, तो वह आपकी बात अवश्य मानेगी। आपके खर्चे बढ़ने से आपको थोड़ी समस्या होगी और आपके घर किसी अतिथि का हो सकता हैं। आपका कोई काम पूरा होने से आपको खुशी होगी।

• मीन (Pieces):

आज आपको अपने आस-पड़ोस में होने वाले व्यर्थ के वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। कानूनी मामलों में आपकी कोई मदद कर सकता है, जिससे आपका वह मसला समय रहते सुलझ जाएगा। यदि आपको कोई धन संबंधी समस्या हो रही है, तो आप अपने भाइयों से कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलती दिख रही है। कारोबार कर रहे लोग कुछ अन्य लोगों से सावधानी बरतें।

Source: amarujala