ज्योतिष डेस्क

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
हरियाली तिहार में लगेगा वर्ष का अंतिम सूर्यग्रहण, व्यतीपात योग में होगी कृषि यंत्रों की पूजा
हरियाली तिहार में लगेगा वर्ष का अंतिम सूर्यग्रहण, व्यतीपात योग में होगी कृषि यंत्रों की पूजा
9 अगस्त 2026, रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रमुख लोकपर्व हरियाली तिहार को लेकर इस वर्ष विशेष धार्मिक एवं ज्योतिषीय संयोग बन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• मेष (Aries) :

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम रहेगा। परिवार में किसी हर्ष और मांगलिक कार्यक्रम के होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको कोई मूल्यवान वस्तु भेट स्वरूप प्राप्त हो सकती है और सभी के सहयोग व समर्थन से आप आगे बढ़ेंगे। आप अपने रूटीन को बनाए रखें, नहीं तो आपको छोटे मोटे काम भी परेशान कर सकते हैं। आपके रहन-सहन का स्तर ऊंचा होगा और सभी से विनम्रता बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती हैं। आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है।

• वृष (Taurus) :

ये खबर भी पढ़ें…
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा
रायपुर, 11 अगस्त 2026/ बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर प्रांगण में कल बुधवार, 12 अगस्त को हरेली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन राजनीति क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी लोकप्रियता और बढ़ेगी और कार्यक्षेत्र में आप अपनी अच्छी सोच से कुछ नए कामों की शुरुआत कर सकते हैं और आप अपने किसी भूमि, भवन आदि के निर्माण का कार्यक्रम शुरू करा सकते हैं। साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। किसी प्रशासनिक मामले में आपको सावधानी बरतनी होगी। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे और कला कौशल को भी बल मिलेगा।

• मिथुन (Gemini) :

आज का दिन आपके लिए बजट बनाकर चलने के लिए रहेगा। आपकी आय के मुकाबले खर्च ज्यादा रहेगा और दिनचर्या आपकी नियमित रहेगी। दान व धर्म के कार्य में आपकी पूरी रुचि बढ़ेगी। आप अपने खर्च पर अंकुश बनाए रखें। किसी दूर रह रहे परिजन से आपको फोन के जरिए को शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपके विरोधी आपके ऊपर हावी होने की कोशिश में लगे रहेंगे। यदि आप किसी से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल न ले, क्योंकि आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा का अनावरण, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी के उत्थान का दिया संदेश
भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा का अनावरण, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी के उत्थान का दिया संदेश
रायपुर, 14 अगस्त 2026/ प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रायगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• कर्क (Cancer) :

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपनी अच्छी सोच से आगे बढ़ेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आपको आगे बढ़ने का मौका मिलेगा और आपके महत्वपूर्ण कार्य समय रहते पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में आप अपनी पुरानी योजनाओं की शुरुआत करेंगे, तो शाम को अच्छा लाभ मिल सकता है। नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को भी कुछ समय और परेशान होना होगा, उसके बाद ही कोई राहत मिलती दिख रही है।

• सिंह (Leo) :

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की
रायपुर 17 अगस्त 2026/ सावन मास की पुण्य बेला और नागपंचमी के पावन अवसर पर आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपकी पद प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। कामकाज में सहजता बनी रहेगी और आप अपनी योजनाओं को बनाने के प्रयास में तेजी लाएंगे। परिवार में आज किसी महत्वपूर्ण बात पर विचार विमर्श हो, तो उसमें आप बहुत ही सोच विचार कर बोले। कामकाज में आप किसी पर अधिक भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपके उस भरोसे को तोड़ सकता है। आपको मान सम्मान मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। संतान से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है।

• कन्या (Virgo) :

आज आपके अंदर परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी और आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें अपने जरूरी कागजातों को संभालकर रखें। मनोरंजन के कार्यक्रम में आपकी पूरी रुचि रहेगी। दूर संचार के साधनों में वृद्धि होगी। आपको किसी बड़े निवेश को करने का मौका मिल सकता है, जिसमें आपको सावधान रहना होगा। आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहने वाला है, इसलिए आप यदि किसी काम को करेंगे, तो उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

• तुला (Libra) :

आज का दिन आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा। आपको अपने करीबियों का पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन आप अपनी वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती हैं। गृहस्थ जीवन सुखमय रहेगा। आप अपनी बात को मनवाने के लिए आज जिद ना करें, नहीं तो परिवार में आपकी बात लोगों को बुरी लग सकती है। धार्मिक कार्य में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य कार्य में भी लगाएंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आपके यहां कुछ परिजनों का आना जाना लगा रहेगा।

• वृश्चिक (Scorpio) :

आज का दिन आपकी साख और समृद्धि में वृद्धि लेकर आने वाला है और कार्यक्षेत्र में आज आप अपनी अच्छी सोच लाभ उठाएंगे। किसी महत्वपूर्ण चर्चा में आप सम्मिलित होंगे। व्यक्तिगत मामलों में पूरी रुचि दिखाएं। व्यापार में आपको किसी काम को करने से बचना होगा। नेतृत्व क्षमता को आज बढ़ावा मिलेगा। आपके कुछ नए प्रयासों में तेजी आएगा। वरिष्ठ सदस्यों से आप परिवार में किसी सदस्य के करियर को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

• धनु (Sagittarius) :

आज का दिन जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचने के लिए रहेगा और कामकाज कर रहे लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से  दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको किसी से उधार लेनदेन करने से बचना होगा और किसी से कोई डील फाइनल करते समय सूझबूझ दिखाएं और अपने बात स्पष्ट रखें, नहीं तो आपको कोई धोखा हो सकता है। आय और व्यय में संतुलन बनाए रखें, नहीं तो आपकी धन व्यय करने की गति में तेजी के कारण आपको समस्या हो सकती है।

• मकर (Capricorn):

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अपने मित्रों का पूरा सहयोग व समर्थन मिलेगा और व्यवसाय के लिए योजनाएं बनाएंगे, तो आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। काम की गति आज बेहतर रहेगी। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा की तैयारी में अत्यधिक मेहनत करनी होगी, तभी उन्हें  बेहतर परिणाम मिल सकेंगे। कार्यक्षेत्र में व्यर्थ की बातों में ना पड़े। आपको घर परिवार में चल रहे समस्याओं को घर से बाहर ना जाने दें।

• कुंभ (Aquarius) :

आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा, लेकिन आप कार्यक्षेत्र में किसी से कोई महत्वपूर्ण बात साझा ना करें। निजी मामलों में आप सावधानी बरतें। किसी कानूनी मामले में आपको अपनी आंख व कान खोलकर आगे बढ़ना होगा। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको थोड़ी समस्या होगी और आपके अंदर प्रेम व स्नेह का भाव बना रहेगा, लेकिन किसी से तर्क वितर्क व बहसबाजी में ना पड़े, नहीं तो इससे आपके आपसे रिश्तों में समस्या आ सकती है। गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों में से किसी बात को लेकर कहासुनी में पड़ सकते हैं।

• मीन (Pieces):

आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहने वाला है। विधार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। भाई बहनों के साथ रिश्ते में मजबूती आएगी और आपको अपने किसी काम में करीबियों का पूरा समर्थन मिलेगा। आपका आत्मविश्वास मजबूत होने के कारण साहस के मार्ग पर चलेंगे और सामाजिक काम में पूरा उत्साह दिखाएंगे, जिससे आपके सभी कामों में और निखार आएगा। आप अपनी क्रिएटिविटी से लोगों को हैरान कर सकते हैं। सुख समृद्धि बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन फिर भी आपको घमंड नहीं करना है।

Source: amarujala