बिलासपुर/-

इंदिरा विहार स्पोर्ट्स ग्राउंड में आज सुबह एसईसीएल परिवार की महिलाओं के लिए फ़्रेंडली क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। यह श्रद्धा महिला मंडल के सहयोग से आयोजित था। इसमें एसईसीएल में कार्यरत महिला कर्मी तथा परिवार में कार्यरत महिलाओं, दोनो ने हिस्सा लिया। एसईसीएल परिवार की प्रथम महिला तथा श्रद्धा महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती पूनम मिश्रा, उपाध्यक्षा गण श्रीमती संगीता शर्मा, श्रीमती पिंकी प्रसाद, श्रीमती रीता पाल स्वयं मैदान में उतरी। महिलाओं के लिए ड्रॉ आधार पर दो टीमें तैयार की गई थी। 

ये खबर भी पढ़ें…
26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ 18 अगस्त को
26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ 18 अगस्त को
रायपुर, 17 अगस्त 2026। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में आयोजित 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ मंगलवार 18...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

टीम बी ने टॉस जीता तथा पहले बल्लेबाज़ी का निर्णय लिया। टीम ए  की सधी गेंदबाज़ी के बीच १० ओवर में यह टीम केवल ३७ रन बना सकी। श्रीमती संगीता शर्मा ने सर्वाधिक योगदान किया। टीम ए हरफ़नमौला अन्दाज़ से खेल में उतरी। रेहाना खान और प्रेरणा भटनागर ने गेंदबाज़ों को जमने नहीं दिया और ताबड़तोड़ प्रहार करते रहे। प्रेरणा ने २३ तो रेहाना ने १३ रनों की आतिशी पारी खेली । 

अंतत: टीम ए ने १० विकेट से टीम बी को परास्त कर दिया। 
प्रेरणा को मैन ऑफ़ द मैच का ख़िताब दिया गया वहीं रेहाना को बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार मिला। नीति दूबे ने बेस्ट बॉलर का ख़िताब अपने नाम किया। टीम बी की ओर से श्रीमती प्रियंका श्रीवास्तव,  रामकुमारी तथा  श्रीमती संगीता शर्मा ने गेंदबाज़ी की। श्रीमती पिल्लै की गेंद पर श्रीमती पूनम मिश्रा के  गली में पकड़े बेहतरीन कैच  ने  दर्शकों की  ख़ूब तालियाँ बटोरी। उन्हें बेस्ट फ़िल्डर का पुरस्कार दिया गया। 

ये खबर भी पढ़ें…
रिमझिम फुहारों के बीच खेल प्रतिभाओं ने भरी उड़ान, 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
रिमझिम फुहारों के बीच खेल प्रतिभाओं ने भरी उड़ान, 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
रायपुर, 18 अगस्त 2026/ रिमझिम फुहारों के बीच खुशनुमा और उत्साहपूर्ण माहौल में मंगलवार को पेण्ड्रा के फिजिकल कॉलेज मैदान...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस अवसर पर एसईसीएल के निदेशक तकनीकी द्वय श्री एम के प्रसाद एवं एस के पाल विशिष्ट अतिथि बतौर दर्शक दीर्घा में उपस्थित रहे। मौक़े पर महिला मंडल एवं विप्स की सदस्याएँ, विभिन्न विभागाध्यक्ष, अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। कमेंट्री श्री संजीव झा, प्रबंधक (कल्याण) ने की वहीं अम्पायरिंग पुस्कर जी ने किया। स्कोरर मास्टर कृश एवं मास्टर अजय ठाकरे रहे। 

टीम संरचना निम्न रही –
 टीम ए – श्रीमती पूनम मिश्रा, श्रीमती पिंकी प्रसाद,  नीति दूबे, रेहाना खान पूनम सिंह, दुर्गेश, पिंकी माथुर, दिव्या सक्सेना, सीमा श्रीवास्तव, किरण उपाध्याय, कविता दास, श्रीदेवी पिल्लै, बबिता गुप्ता, प्रेरणा भटनागर 

टीम बी -श्रीमती संगीता शर्मा, श्रीमती रीता पाल, श्रीमती प्रियंका श्रीवास्तव, श्रीमती संगीता नारायण, कविता घोष, मृदुला राम, कामिनी राय, दीपिका साहू, मीनाक्षी देव, सरिता अग्रवाल, रामकुमारी, भानुमति ।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर की शिवांगिनी पांडेय ने नेशनल एक्वेटिक्स चैंपियनशिप में जीते दो पदक, रेलवे स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत
बिलासपुर की शिवांगिनी पांडेय ने नेशनल एक्वेटिक्स चैंपियनशिप में जीते दो पदक, रेलवे स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत
बिलासपुर। बिलासपुर की प्रतिभाशाली तैराक शिवांगिनी पांडेय ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.