छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम । रायपुर/बिलासपुर

छोटी-बड़ी यात्राओं के लिए ट्रेन का विकल्प चुनने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। दुर्ग-रायपुर से होकर गुजरने वाली अमरकंटक, सारनाथ समेत 8 ट्रेनें अब बिलासपुर स्टेशन नहीं आएंगी। यह ट्रेनें उसलापुर स्टेशन से होते हुए आगे निकल जाएगी। रेलवे प्रशासन के इस निर्णय के तहत अब इस ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों को उसलापुर स्टेशन से आना जाना पड़ेगा ।  

ये खबर भी पढ़ें…
राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई: ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट
राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई: ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट
रायपुर, 07 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन ने शासकीय हेलीकॉप्टर के बीमा दावे के निराकरण में चार साल से अधिक समय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उसलापुर स्टेशन बिलासपुर रेलवे स्टेशन से लगभग 10 किलोमीटर दूर है। इस उप नगरीय रेलवे स्टेशन है। इसे विकसित करने के लिए ट्रेनों का परिचालन बिलासपुर की जगह यहां से किया जा रहा है। रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार अभी छपरा-दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस, दुर्ग-भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस, दुर्ग-निजामुद्दीन-दुर्ग संपर्क क्रांति एक्सप्रेस और दुर्ग -जम्मूतवी-दुर्ग एक्सप्रेस बिलासपुर की जगह उसलापुर से आगे बढ़ेगी। छपरा से दुर्ग आने वाली सारनाथ एक्सप्रेस 1 मई को उसलापुर स्टेशन 3.30 बजे पहुंचेगी। रेलवे अफसरों के अनुसार बिलासपुर स्टेशन पर ट्रेनों का दबाव भी बढ़ रहा है। इस वजह से भी आठ ट्रेनों को उसलापुर से ही डायवर्ट कर चलाने का निर्णय लिया गया है।