डेस्क/-

महिला आईएएस-आईपीएस अफसरों की सोशल मीडिया में खुलेआम लड़ाई इन दिनों सुर्खियां बनी हुई हैं। इस पर स्थानीय सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए दोनों का तबादला कर दिया है। बड़ी बात यह है कि दोनों महिला अफसरों को किसी प्रकार का कोई भी नया पद नहीं दिया गया है। कर्नाटक सरकार में प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए दोनों महिला अफसरों को स्थानांतरण की सूचना दे दी है। 

ये खबर भी पढ़ें…
रायगढ़ के केलो डैम के 4 गेट खोले गए, लगातार बारिश से बढ़ा जलस्तर
रायगढ़ के केलो डैम के 4 गेट खोले गए, लगातार बारिश से बढ़ा जलस्तर
18 अगस्त 2026, रायगढ़। जिले में पिछले 24 घंटे से रुक-रुककर हो रही हल्की और मध्यम बारिश के चलते केलो...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जाने क्यों हुआ दोनों महिला अफसरों के बीच विवाद

दोनों महिला अफसरों में यह विवाद रविवार को तब शुरू हुआ, जब आईपीएस ऑफिसर डी रूपा ने आईएएस अधिकारी रोहिणी सिंधुरी की प्राइवेट तस्वीरें सोशल मीडिया में पोस्ट करते हुए उनपर कई गंभीर आरोप लगाए। डी रूपा का आरोप था कि रोहिणी सिंधुरी ने अपनी प्राइवेट तस्वीरें दो-तीन पुरुष आईएएस अधिकारियों को भेंजे। डी रूपा द्वारा लगाए गए आरोपों पर रोहिणी सिंधुरी ने जवाब देते हुए कहा था कि वो उनपर कानूनी कार्रवाई करेंगी। उन्हें फंसाने की साजिश की जा रही है।

इन दोनों महिला अफसरों के बीच यह लड़ाई पब्लिक डोमेन में सोशल मीडिया पर चल रही थी। जो आईपीएस कोड ऑफ कंडक्ट के खिलाफ है। ऐसे में अब सरकार ने दोनों महिला अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इन दोनों के साथ-साथ आईपीएस डी रूपा के पति आईएएस अधिकारी मुनीश मौदगिल का भी तबादला कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Agreement Signed between DBN ; CSBIL; BSNL and CHiPS for Implementation of Amended BharatNet Program in Chhattisgarh
Agreement Signed between DBN ; CSBIL; BSNL and CHiPS for Implementation of Amended BharatNet Program in Chhattisgarh
Raipur 18 August 2026/ In a significant step towards strengthening digital infrastructure and accelerating broadband connectivity across rural Chhattisgarh, Digital...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गृह मंत्री ने दी थी चेतावनी

सोशल मीडिया पर इन दोनों महिला अफसरों के बीच चल रही लड़ाई की जानकारी कर्नाटक सीएम तक पहुंची थी। कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने इस लड़ाई पर नाराजगी जताते हुए कहा था कि यह सेवा नियमों के खिलाफ है। उन्होंने दोनों पर कार्रवाई की चेतावनी थी। जिसके बाद कर्नाटक सरकार ने दोनों महिला अफसरों के तबादले का पत्र जारी किया।

जाने, कौन है यह दोनों अफसर..

ये खबर भी पढ़ें…
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा
रायपुर, 18 अगस्त 2026/ स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर में आज स्वास्थ्य विभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कर्नाटक कैडर की आईपीएस रूपा मौदगिल 2000 बैच की अफसर हैं. रूपा की UPSC में ऑल इंडिया में 43वीं रैंक थी. रूपा साइबर क्राइम डिवीजन की हेड बनने वाली भारत की पहली महिला हैं.

रोहणी सिंधुरी 2009 बैच की कर्नाटक कैडर की IAS अफसर हैं. सिंधुरी ने केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है. रोहणी सिंधुरी की शादी सॉफ्टवेयर इंजीनियर सुधीर रेड्‌डी से हुई है.

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की समस्त योजनाओं की पात्र आबंटित संपत्तियों पर लागू होगी छूट–अध्यक्ष अनुराग सिंह देव
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की समस्त योजनाओं की पात्र आबंटित संपत्तियों पर लागू होगी छूट–अध्यक्ष अनुराग सिंह देव
रायपुर, 18 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (CGHB) द्वारा आवंटियों को विलंब अवधि की ब्याज राशि...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.