बिलासपुर, 19 जून। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में जेसीबी के टायर में हवा भरते समय हुए भीषण विस्फोट में एक हेल्पर की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। हादसा चकरभाठा थाना क्षेत्र के बोदरी स्थित फॉर्च्यून एलिमेंट की निर्माणाधीन कॉलोनी में हुआ। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें धमाके की भयावहता साफ दिखाई दे रही है।

जानकारी के अनुसार, पंचर हो चुके जेसीबी के टायर की मरम्मत के बाद उसमें हवा भरी जा रही थी। इस दौरान टायर पर चार लोग बैठे हुए थे, जबकि एक व्यक्ति पास में खड़ा था और एक अन्य कुर्सी पर बैठा था। सभी आपस में बातचीत कर रहे थे कि अचानक टायर जोरदार धमाके के साथ फट गया।
 
विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि टायर पर बैठे लोग करीब 10 से 15 फीट तक हवा में उछल गए। वहीं पास खड़े हेल्पर उमाकांत कौशिक (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाके के कारण उनका जबड़ा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
हादसे में जेसीबी चालक भूपेंद्र राव, पंचर मैकेनिक ओसामा और अमृत यादव घायल हुए हैं। सभी को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
बताया जा रहा है कि टायर फटने के बाद उसका लोहे का डिस्क भी करीब 30 से 40 फीट दूर जा गिरा। घटना के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की आशंका जताई जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि टायर में हवा भरने के दौरान आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाए गए थे या नहीं।

ये खबर भी पढ़ें…
नवा रायपुर अटल नगर में सेक्टर-12 फेस-2 के आवास निर्माण का होगा शुभारंभ
नवा रायपुर अटल नगर में सेक्टर-12 फेस-2 के आवास निर्माण का होगा शुभारंभ
रायपुर, 24 अगस्त 2026/ नवा रायपुर अटल नगर में आवासीय सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.