अहमदाबाद 04 अगस्त 2022 : 

गुजरात में आगामी विधानसभा चुनाव में पर्यवेक्षक की भूमिका निभाने अहमदाबाद पहुंचे छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टी एस सिंहदेव आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी गुजरात की बैठक में शामिल हुए। इस बैठक में उन्होंने प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता एवं युवाओं की सक्रिय भूमिका का उल्लेख करते हुए इसे कांग्रेस पार्टी की मजबूती बताया है, इसके साथ ही छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में जन-घोषणापत्र के माध्यम से लोगों से जुड़कर उनकी अपेक्षाओं को समझने एवं उनकी मांगों को प्राथमिकता में शामिल करने पर भी जोर दिया। 

ये खबर भी पढ़ें…
कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, झारखंड में रेड अलर्ट; IMD ने जारी की चेतावनी
कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, झारखंड में रेड अलर्ट; IMD ने जारी की चेतावनी
नई दिल्ली, 18 अगस्त 2026। देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारत मौसम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.


इस बैठक में गुजरात प्रभारी रघु शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवरा, छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री जय सिंह अग्रवाल, डॉ शिव डहरिया, उमेश पटेल, अमरजीत भगत, प्रेमसाय सिंह टेकाम समेत कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।