बिलासपुर/-

प्रयागराज महाकुंभ मेले के दौरान दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से या होकर 97 (दपूमरे से 35 फेरे) फेरे के लिए स्पेशल ट्रेनों की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इनमें से अब तक 59 फेरे के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जा चुकी हैं। इन स्पेशल ट्रेनों से कुंभ मेला के लिए रेल यात्रियों को स्पेशल ट्रेनों में कन्फर्म सीट की सुविधा अधिकाधिक मिल सकेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की समस्त योजनाओं की पात्र आबंटित संपत्तियों पर लागू होगी छूट–अध्यक्ष अनुराग सिंह देव
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की समस्त योजनाओं की पात्र आबंटित संपत्तियों पर लागू होगी छूट–अध्यक्ष अनुराग सिंह देव
रायपुर, 18 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (CGHB) द्वारा आवंटियों को विलंब अवधि की ब्याज राशि...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रायपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक दयानंद ने महाकुंभ मेले के दौरान आमजन के मध्य प्रयागराज के स्टेशनों के संबंध में चल रही अफवाहों पर प्रेसवार्ता लेकर वास्तविक स्थिति स्पष्ट की। मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए लगातार सभी प्लेटफार्म व स्टेशनों के सर्कुलेटिंग एरिया की मॉनिटरिंग की जा रही है।