ज्योतिष डेस्क

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा
रायपुर, 11 अगस्त 2026/ बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर प्रांगण में कल बुधवार, 12 अगस्त को हरेली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• मेष (Aries) :

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए अपनी आय को बढ़ाने के प्रयासों पर जोर देंगे। आपने यदि अपने बिजनेस में पिछले कुछ समय से कुछ प्लानिंग की थी, तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य संबंधित चल रही समस्याओं को आज आप नजरअंदाज ना करें। आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा, नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे।

• वृष (Taurus) :

ये खबर भी पढ़ें…
भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा का अनावरण, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी के उत्थान का दिया संदेश
भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा का अनावरण, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी के उत्थान का दिया संदेश
रायपुर, 14 अगस्त 2026/ प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रायगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए निवेश संबंधी मामले में अच्छा रहने वाला है। आप कोई बड़ा जोखिम न उठाएं।  आप किसी से बहुत ही तोल मोलकर बोले, नहीं तो उन्हे आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।  आप पारिवारिक समस्याओं को लेकर कुछ परेशान रहेंगे, जिस कारण तनाव आपके ऊपर हावी रहेगा।  आपसे कार्यक्षेत्र में कोई गलती होने के कारण आपके बॉस आपके प्रमोशन पर रोक लगा सकते हैं। आप यदि किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो उसमें आप  वहां बहुत ही सावधानी से चलाएं, नहीं तो कोई दुर्घटना के होने की संभावना बनती दिख रही है।

• मिथुन (Gemini) :

आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को करने के लिए रहेगा। आप अपने स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव को लेकर परेशान रहेंगे। यदि आपके किसी  मित्र से आपकी लंबे समय बाद मुलाकात हो, तो आप उसमें पुराने गिले शिकवा ना उखाड़े। आप कहीं घूमने फिरने जाने की योजना बना सकते हैं। आपको अपने विरोधियों से अपने मन की बातों को कहने का मौका मिलेगा। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह  पूरा हो सकता है। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं, जहां आपकी कुछ रसुखदार लोगों से मुलाकात होगी। 

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की
रायपुर 17 अगस्त 2026/ सावन मास की पुण्य बेला और नागपंचमी के पावन अवसर पर आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• कर्क (Cancer) :

आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले में अच्छा रहने वाला है। परिवार में  आपका मान सम्मान बढेगा, क्योंकि आपकी दी गई सलाह पर लोग अमल करेंगे। आप कोई बड़ा डिसीजन  परिवार के हित में ले सकते हैं। आप अपनी आय को बढ़ाने के लिए  कोई महत्वपूर्ण योजना में धन लगा सकते हैं। संतान के भविष्य को लेकर आज आप चिंतित रहेंगे, जिसके लिए आप जीवनसाथी से बातचीत करके किसी निवेश संबंधी योजना को बनाएंगे।  आपको अपने सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगों को  महिला मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है।

• सिंह (Leo) :

ये खबर भी पढ़ें…
Chief Minister Vishnu Deo Sai offers prayers at Shri Phaleshwarnath Mahadev Temple on Sawan Somwar and Nag Panchami
Chief Minister Vishnu Deo Sai offers prayers at Shri Phaleshwarnath Mahadev Temple on Sawan Somwar and Nag Panchami
Raipur, August 17, 2026/ Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai, accompanied by his wife Smt. Kaushalya Sai and family members,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए बिजनेस में कुछ उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। अपने यदि किसी को पार्टनर बनाया था, तो उससे आपको धोखा मिलने की संभावना है। आपको किसी से मांग कर वाहन चलाना से बचना होगा। आपके स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को यदि आपने नजरअंदाज किया, तो बाद में वह बढ़ सकती है। आपका अपने भाई या बहन से कोई मत भेद होने की संभावना है, इसलिए  आप किसी वाद विवाद में ना पड़े। आपको  जीवनसाथी के करियर को लेकर कुछ चिंता सताएगी, जिस कारण आप उनके लिए किसी छोटे-मोटे काम की शुरुआत कर सकते हैं।

• कन्या (Virgo) :

आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहेगा। आप अपनी वाणी व व्यवसाय मे लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे और यदि आपके परिवार में सदस्यों में कोई समस्या चल रही है, तो आप उसे मिल बैठकर दूर करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप किसी के धन उधार लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा।  आपके परिवार में कोई सदस्य नौकरी को लेकर घर से दूर जा सकता है, क्योंकि उन्हें कहीं बाहर नौकरी की प्राप्ति होगी।

• तुला (Libra) :

आज का दिन आपके लिए तनाव ग्रस्त रहने वाला है। आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा और  अपने मन में स्थायित्व की भावना  रखें। प्रति स्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। कोई कानूनी मामला आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है, इसलिए आपको उसे प्राथमिकता देनी होगी। आप यदि किसी संपत्ति का सौदा करें, तो उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें। आपको तनाव रहने के कारण सिर दर्द थकान आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आपके पिताजी से  आप अपने मन की इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

• वृश्चिक (Scorpio) :

वृश्चिक राशि के जो जातक नौकरी को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे थे। आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपने सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा और व्यवसाय में आप अच्छी मात्रा में धन लगा सकते हैं। माताजी को कोई शारिरीक कष्ट होने के कारण भाग दौड़ अधिक करनी होगी। आप अपनी जिम्मेदारी में ढील देंगे, जिस कारण आपके साथ कोई धोखा भी होने की संभावना है। आपकी कोई गुप्त जानकारी लीक हो सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को  साथी के साथ किसी लॉन्ग ड्राइव पर जाने की योजना बनाएंगे। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी।

• धनु (Sagittarius) :

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। परिवार में  किसी सदस्य की ओर से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके सहयोगी आपसे किसी वाद विवाद  में पड सकते हैं। आप अपनी जिम्मेदारी को भी निभाएंगे, लेकिन कार्य क्षेत्र में  आपको अपने कामों को लेकर बदलाव करना पड़ सकता हैं, जिस कारण आपको कामों को करने में समस्या आएगी। परिवार में लोगों में किसी बात को लेकर आपसी सहयोग रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई से भटकने के कारण, उन्हे परीक्षा में समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

• मकर (Capricorn):

आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। परिवार में  किसी घटना के होने से आपका मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को आप नजरअंदाज ना करें, नहीं तो वह बढ़ सकती हैं। यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं। आपका कोई काम  बनते बनते रह सकता है, जो आपको परेशान करेगा।  बैंकिंग क्षेत्रो में कार्यरत लोग किसी बचत की स्कीम में अच्छा धन लगाएंगे। आपको अपनी माताजी की सेहत के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।

• कुंभ (Aquarius) :

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है।  आपके मन में परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी।  आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें।  किसी अपरिचित व्यक्ति के कारण आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आप पार्टनरशिप में किसी काम की शुरुआत करेंगे, तो उसमे आपके पार्टनर से धोखा मिलने की संभावना है। आपको अपनी वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखनी होगी। जीवनसाथी से आप किसी काम को लेकर डिस्कशन करेंगे और तभी उन काम में आगे बढ़ेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

• मीन (Pieces):

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप कोई नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र में  आपको अपने बॉस की बातों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आप अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखें।  आप प्रत्येक काम में सफलता हासिल करेंगे। आज आप कुछ विशेष कर दिखाने की कोशिश में लगे रहेंगे। आप किसी काम को लेकर  लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। जीवन साथी से यदि कुछ मतभेद चल रहे थे, तो आप उन्हे बातचीत के जरिए दूर करने की कोशिश करेंगे।

Source: amarujala