छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम । रायपुर

बीच सड़क पर हजारों रुपए से भरे बैग को ईमानदारी व कार्य के प्रति निष्ठा का परिचय देते हुए ट्रैफिक थाने में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक बीडी मारकंडे व आरक्षक संदीप साहू ने उसके मालिक तक पहुंचा दिया। मामला रायपुर के तेलघानी नाका चौक का है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर सचिंद्र कुमार चौबे  द्वारा जवानों को उनके इस सराहनीय कार्य के लिये बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। साथ ही उन्हें उचित इनाम देने की घोषणा की।

ये खबर भी पढ़ें…
पत्रकार स्व. पंकज शर्मा की प्रतिमा का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया अनावरण
पत्रकार स्व. पंकज शर्मा की प्रतिमा का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया अनावरण
रायपुर, 07 अक्टूबर 2026/ रायपुर ने पत्रकारिता के क्षेत्र में देश और प्रदेश को कई मूर्धन्य पत्रकार दिए हैं, इन्हीं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिली जानकारी के अनुसार थाना यातायात फाफाडीह रायपुर में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक बीडी मारकंडे और आरक्षक संदीप साहू को यातायात व्यवस्था संचालन हेतु तेलघानी नाका चौक बीट में लगाया गया था। शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे तेलघानी नाका चौक बीट में किसी अज्ञात व्यक्ति का बैग सड़क पर पड़ा मिला। जिसे सहायक उपनिरीक्षक बीडी मारकंडेय द्वारा उठा कर चेक किया गया। बैग में रुपए 10,500 का बंडल, 1 आधार कार्ड, एक डायरी व कुछ दस्तावेज थे। डायरी को चेक कर दिए गए नंबरों में संपर्क करने पर उक्त बैग नवरत्न अग्रवाल, निवासी चौबे कॉलोनी, रायपुर का होना पाया गया। उनसे संपर्क कर तेलघानी नाका बुला कर उनका नोटों से भरा बैग वापस किया गया.