रायपुर। लोक निर्माण विभाग (PWD) में टेंडर मंजूर होने के बाद अब चयनित ठेकेदारों को 15 दिन के भीतर वर्कऑर्डर जारी करना अनिवार्य होगा। विभाग ने निर्माण कार्यों में देरी रोकने और सड़क, पुल व भवन निर्माण को समय पर शुरू कराने के लिए यह निर्देश जारी किए हैं। इससे निर्माण कार्यों के लिए अनुकूल मौसम का बेहतर उपयोग किया जा सकेगा और परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने में मदद मिलेगी।

शुक्रवार को मंत्रालय में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में सचिव मुकेश कुमार बंसल ने अधिकारियों को ये निर्देश दिए। बैठक में लोक निर्माण विभाग के पांचों परिक्षेत्रों, सेतु बंध, विद्युत एवं यांत्रिकी, राष्ट्रीय राजमार्ग तथा प्रमुख अभियंता कार्यालय के कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता, टेंडर प्रक्रिया और विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा हुई।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस समारोह में शामिल हुए वित्त मंत्री एवं स्कूल शिक्षा मंत्री, साहित्यकारों का हुआ सम्मान
छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस समारोह में शामिल हुए वित्त मंत्री एवं स्कूल शिक्षा मंत्री, साहित्यकारों का हुआ सम्मान
रायपुर, 28 नवम्बर 2026/ वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि हमारी स्थानीय बोली-भाषाएं हमारी सांस्कृतिक समृद्धि और गौरवशाली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 मुख्य अभियंताओं को हर सप्ताह दो दिन फील्ड में रहने के निर्देश

सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्य अभियंता हर सप्ताह कम से कम दो दिन फील्ड में जाकर निर्माण कार्यों का निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि केवल कार्यालय में बैठकर समीक्षा करने से काम की वास्तविक स्थिति का आकलन नहीं हो सकता। अधिकारियों को मौके पर जाकर निर्माण की गुणवत्ता, प्रगति और निर्धारित मानकों के पालन की जांच करनी होगी।

 खराब सड़कें उखाड़कर दोबारा बनानी होंगी

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर बैठक में सख्ती दिखाई गई। मानपुर-कोहका और गरियाबंद में राष्ट्रीय राजमार्ग के हिस्सों सहित कबीरधाम जिले में परफॉर्मेंस गारंटी के तहत निर्मित बानो-कान्हाभैरा मार्ग के खराब हिस्सों को उखाड़कर दोबारा बनाने के निर्देश दिए गए।

सचिव ने स्पष्ट किया कि गुणवत्ता में कमी वाले निर्माण कार्यों को सुधारने में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। निर्माण सामग्री और कार्य की गुणवत्ता से किसी भी स्थिति में समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। खराब कामों को निर्धारित मानकों के अनुरूप दुरुस्त कराने की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री साय ने जोकारी में 29.32 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
मुख्यमंत्री साय ने जोकारी में 29.32 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
रायपुर 28 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रदेश के दूरस्थ वनांचलों और अंतिम छोर पर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुराने और नए स्वीकृत कार्यों को जल्द शुरू कराने पर जोर

वित्तीय वर्ष 2025-26 और 2026-27 में स्वीकृत निर्माण कार्यों की टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों से कहा गया कि स्वीकृत कार्यों को जल्द शुरू कराने के साथ उनकी भौतिक और वित्तीय प्रगति पर भी लगातार नजर रखें।

ठेकेदारों के कार्यों की नियमित निगरानी करने और लंबित भुगतान समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मुख्य अभियंताओं को अपने अधीन अधीक्षण अभियंता, कार्यपालन अभियंता और उप अभियंताओं की बैठक लेकर निर्माण कार्यों की नियमित समीक्षा करने को कहा गया।

भू-अर्जन, वन अनुमति और शिकायतों की भी समीक्षा

बैठक में भू-अर्जन, वन भूमि की मंजूरी, न्यायालयीन मामलों, अनुकंपा नियुक्ति और पेंशन प्रकरणों की स्थिति की भी समीक्षा की गई। इसके अलावा सीएम हेल्पलाइन, लोक सेवा गारंटी और सीपीग्राम्स के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निराकरण की प्रगति का जायजा लिया गया। बैठक में प्रमुख अभियंता वीके भतपहरी सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और सभी मुख्य अभियंता उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
मंजू भगत के पक्के घर का सपना हुआ साकार, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कराया गृह प्रवेश
मंजू भगत के पक्के घर का सपना हुआ साकार, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कराया गृह प्रवेश
रायपुर 28 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम जोकरी में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.