रायपुर। प्रदेश के घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को आने वाले दिनों में बिजली बिल में राहत मिल सकती है। छत्तीसगढ़ पावर वितरण कंपनी सौर ऊर्जा की अधिक उपलब्धता वाले समय यानी सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली खपत बढ़ाने के लिए उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट 20 से 50 पैसे तक छूट देने की योजना बना रही है। प्रस्तावित योजना के तहत दिन में अधिक बिजली इस्तेमाल करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को बिल में अतिरिक्त राहत मिलेगी। इसके लिए कंपनी प्रबंधन जल्द ही छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के समक्ष अनुमति के लिए याचिका प्रस्तुत कर सकता है।

बिजली की खपत और बिलिंग व्यवस्था को टाइम ऑफ डे (टीओडी) के तहत अलग-अलग समय खंडों में विभाजित किया गया है। इसमें सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक का समय सोलर घंटे के रूप में निर्धारित है। इसके बाद शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक और रात 11 बजे से सुबह 9 बजे तक के अलग-अलग समय खंड हैं। दिन के समय सौर ऊर्जा से पर्याप्त बिजली उपलब्ध होने के कारण पावर कंपनी अब घरेलू उपभोक्ताओं को इस अवधि में बिजली इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित करने की तैयारी कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में कम धान बेचने पर भी पूरी आदान सहायता देने के निर्णय को उत्तर प्रदेश के खाद्य मंत्री ने की सराहना
छत्तीसगढ़ में कम धान बेचने पर भी पूरी आदान सहायता देने के निर्णय को उत्तर प्रदेश के खाद्य मंत्री ने की सराहना
रायपुर, 25 नवंबर 2026/ उत्तर प्रदेश के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री मनोज कुमार पांडेय ने किसानों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रदेश में सौर ऊर्जा उत्पादन बढ़ने से दिन के समय बिजली की उपलब्धता बेहतर हुई है। पिछले कुछ महीनों से सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक पर्याप्त बिजली उपलब्ध रहने की स्थिति है। पिछले माह बिजली संकट के दौरान भी दिन में बिजली का सरप्लस रहा, लेकिन भंडारण की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण अतिरिक्त बिजली का पूरा लाभ नहीं मिल सका। वहीं, शाम 5 बजे के बाद सौर ऊर्जा उत्पादन घटने के साथ बिजली की उपलब्धता पर दबाव बढ़ जाता है।

इसी स्थिति को देखते हुए पावर कंपनी प्रबंधन दिन के समय बिजली खपत बढ़ाने के लिए घरेलू उपभोक्ताओं को छूट देने की योजना बना रहा है। सूत्रों के अनुसार, मासिक बिजली खपत में सोलर घंटे के दौरान 34 प्रतिशत तक खपत करने वाले उपभोक्ताओं को 20 पैसे प्रति यूनिट की छूट देने का प्रस्ताव है। वहीं, 34 प्रतिशत से अधिक बिजली खपत करने पर संबंधित अतिरिक्त यूनिटों पर 50 पैसे प्रति यूनिट तक छूट देने की तैयारी है।

योजना को अंतिम रूप देने के बाद कंपनी प्रबंधन नियामक आयोग से अनुमति मांगेगा। आयोग की मंजूरी मिलने के बाद ही यह छूट लागू हो सकेगी। योजना लागू होने से उपभोक्ता दिन में वाशिंग मशीन, पानी की मोटर, इलेक्ट्रिक उपकरण और अन्य घरेलू कामों में बिजली का इस्तेमाल बढ़ाकर बिल में बचत कर सकेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
बैलाडीला के पहाड़ पर फिर मंडराया भूस्खलन का खतरा, ऊपरी हिस्से में पड़ी बड़ी दरारें
बैलाडीला के पहाड़ पर फिर मंडराया भूस्खलन का खतरा, ऊपरी हिस्से में पड़ी बड़ी दरारें
दंतेवाड़ा। बैलाडीला में भूस्खलन के बाद खतरा कम होने के बजाय और बढ़ता नजर आ रहा है। डिपॉजिट-14 के पहाड़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

300 यूनिट खपत पर ऐसे मिलेगी छूट

प्रस्तावित व्यवस्था को उदाहरण से समझें तो यदि किसी घरेलू उपभोक्ता की मासिक बिजली खपत 300 यूनिट है और वह सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे के बीच 120 यूनिट बिजली इस्तेमाल करता है, तो सोलर घंटे की खपत कुल मासिक खपत का 40 प्रतिशत होगी।

इसमें कुल मासिक खपत की 34 प्रतिशत यानी 102 यूनिट तक बिजली इस्तेमाल करने पर 20 पैसे प्रति यूनिट की छूट मिलेगी। इस हिसाब से उपभोक्ता को 20.40 रुपए की राहत मिलेगी। वहीं, 34 प्रतिशत से अधिक खपत की शेष 18 यूनिट पर 50 पैसे प्रति यूनिट की छूट के हिसाब से 9 रुपए अतिरिक्त बचेंगे।

इस तरह प्रस्तावित दरों के अनुसार उपभोक्ता को सोलर घंटे में बिजली खपत करने पर कुल 29.40 रुपए की छूट मिल सकती है। योजना लागू होने के बाद दिन में बिजली इस्तेमाल करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को बिल में राहत मिलने के साथ सौर ऊर्जा का बेहतर उपयोग भी संभव होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
कोयला लेवी घोटाले में कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की जमानत खारिज
कोयला लेवी घोटाले में कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की जमानत खारिज
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोयला लेवी घोटाले में गिरफ्तार कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम (नान)...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.