छत्तीसगढ़ में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का असर अब राजस्व विभाग के दूसरे कामकाज पर भी पड़ने लगा है। पटवारियों के समर्थन और अपनी लंबित मांगों को लेकर राजस्व निरीक्षक (RI) भी मंगलवार को एक दिन के सामूहिक अवकाश पर रहे। रायपुर, बिलासपुर और रायगढ़ समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों में राजस्व निरीक्षकों ने प्रदर्शन कर शासन के खिलाफ नाराजगी जताई। कर्मचारियों के आंदोलन से तहसील कार्यालयों में पहुंच रहे आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राजस्व से जुड़े कई काम प्रभावित होने के कारण लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

तहसील कार्यालयों में भटक रहे लोग, नहीं हो रहे काम

रायपुर तहसील कार्यालय पहुंचे जितेंद्र शर्मा ने बताया कि पटवारी और RI की हड़ताल से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। तहसील कार्यालय पहुंचने पर कभी हड़ताल, तो कभी बाबू के नहीं होने या फाइल नहीं मिलने की बात कहकर लौटा दिया जाता है। राजस्व संबंधी मामलों में लोगों को तारीख पर तारीख मिल रही है। लोग अपना काम छोड़कर समय निकालते हैं और कार्यालय पहुंचते हैं, लेकिन उन्हें बिना काम कराए वापस लौटना पड़ता है।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्य सचिव द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए धान खरीदी व्यवस्था की समीक्षा
मुख्य सचिव द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए धान खरीदी व्यवस्था की समीक्षा
रायपुर, 18 नवम्बर 2026/ मुख्य सचिव श्री विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रायगढ़ में पटवारियों के समर्थन में RI का प्रदर्शन

रायगढ़ में राजस्व निरीक्षकों ने पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के समर्थन में एक दिन का सामूहिक अवकाश लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी कर विरोध जताया। प्रदेशभर के राजस्व निरीक्षक जिला मुख्यालयों में एकत्र हुए। उन्होंने मुख्यमंत्री और राजस्व मंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं से शासन को अवगत कराने की तैयारी की।

पटवारियों के काम का अतिरिक्त बोझ मिलने से नाराजगी

राजस्व निरीक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत कुमार दुबे ने बताया कि पटवारियों की हड़ताल के कारण उनके हिस्से के कई काम राजस्व निरीक्षकों को सौंपे जा रहे हैं। इनमें डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) का अप्रूवल, पीवी ऐप के माध्यम से फसल सर्वे, एग्रीस्टैक फार्मर रजिस्ट्रेशन के दावों का अनुमोदन और आय, जाति व निवास प्रमाण पत्रों का सत्यापन शामिल है।

इसके अलावा पटवारियों के हल्कों का प्रभार देने के साथ राजस्व न्यायालयों से जुड़े मामलों में स्थल निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी भी RI को सौंपी जा रही है। संघ का कहना है कि बिना अतिरिक्त संसाधन और जरूरी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराए राजस्व निरीक्षकों पर लगातार काम का दबाव बढ़ाया जा रहा है। इससे उनके नियमित कामकाज पर भी असर पड़ रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
धान खरीदी में अन्नदाताओं को न हो कोई असुविधा- सहकारिता मंत्री केदार कश्यप
धान खरीदी में अन्नदाताओं को न हो कोई असुविधा- सहकारिता मंत्री केदार कश्यप
रायपुर, 18 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया तेजी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एक RI सर्किल में 3 से 100 गांवों तक की जिम्मेदारी

संघ के मुताबिक, प्रदेश में एक राजस्व निरीक्षक सर्किल के अंतर्गत 3 से लेकर 100 तक गांव आते हैं। प्रदेश में करीब 450 RI सर्किल ऐसे हैं, जहां पद खाली होने के कारण दूसरे राजस्व निरीक्षकों को अतिरिक्त प्रभार संभालना पड़ रहा है। पहले से ही कई गांवों की जिम्मेदारी निभा रहे राजस्व निरीक्षकों के लिए अब पटवारियों के काम का अतिरिक्त बोझ उठाना मुश्किल हो रहा है।

संसाधन भत्ता, पदोन्नति और रिक्त पदों पर भर्ती की मांग

राजस्व निरीक्षक संघ का कहना है कि अपनी मांगों को लेकर शासन को पहले भी कई बार ज्ञापन सौंपा जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। संघ की प्रमुख मांगों में संसाधन भत्ता, फसल कटाई प्रयोग के लिए मानदेय और जरूरी सामग्री उपलब्ध कराना, चैनमैन की व्यवस्था, वेतन विसंगति दूर करना, पदोन्नति और रिक्त पदों पर भर्ती शामिल हैं।

इसके अलावा अतिरिक्त सर्किल का प्रभार संभालने के एवज में मानदेय देने और विभागीय पदोन्नति में आरक्षण का प्रतिशत बढ़ाने की मांग भी की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा सेतु पोर्टल का कमाल- बीजापुर में महज एक दिन में मिला निवास प्रमाण-पत्र
सेवा सेतु पोर्टल का कमाल- बीजापुर में महज एक दिन में मिला निवास प्रमाण-पत्र
रायपुर, 18 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी पहल सेवा सेतु पोर्टल प्रदेश के नागरिकों के लिए वरदान साबित हो...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

किसानों और आम लोगों के काम समय पर निपटाने की मांग

संघ ने डिजिटल सर्वे और एग्रीस्टैक से जुड़े तकनीकी कार्यों में आ रही दिक्कतों को दूर करने की मांग की है। राजस्व निरीक्षकों का कहना है कि कर्मचारियों को उनकी जिम्मेदारियों के अनुरूप संसाधन और सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए, ताकि किसानों और आम नागरिकों के राजस्व संबंधी काम समय पर पूरे हो सकें। एक दिन का सामूहिक अवकाश लेकर शासन का ध्यान अपनी समस्याओं और लंबित मांगों की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया गया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
गीदम उपार्जन केंद्र में उत्साह- किसान बृज बिहारी वेक ने बेचा 18 क्विंटल धान
गीदम उपार्जन केंद्र में उत्साह- किसान बृज बिहारी वेक ने बेचा 18 क्विंटल धान
रायपुर, 18 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की शुरुआत के साथ ही राज्यभर के अन्नदाताओं में भारी उत्साह देखने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.