रायपुर। छत्तीसगढ़ में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के आठ मामलों में आरोपी होटल कारोबारी दीपक टंडन को रायपुर पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। पेशी को लेकर कोर्ट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान आरोपी दीपक टंडन का अलग ही अंदाज देखने को मिला। वह कोर्ट परिसर में हंसता नजर आया और उसने मीडिया की ओर देखकर थम्ब्स-अप का इशारा भी किया।

दीपक टंडन पर करीब 1 करोड़ 27 लाख रुपये की धोखाधड़ी, ब्लैकमेलिंग और धमकी देने के आरोप हैं। आरोप है कि उसने नेताओं और वरिष्ठ अधिकारियों को भी ठगी का शिकार बनाया। रायपुर के तेलीबांधा थाने में टंडन और उसकी पत्नी के खिलाफ पांच एफआईआर दर्ज हैं। इसके अलावा कोरबा, सक्ती और बिलासपुर में भी उसके खिलाफ धोखाधड़ी के मामले दर्ज किए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा सेतु पोर्टल का कमाल- बीजापुर में महज एक दिन में मिला निवास प्रमाण-पत्र
सेवा सेतु पोर्टल का कमाल- बीजापुर में महज एक दिन में मिला निवास प्रमाण-पत्र
रायपुर, 18 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी पहल सेवा सेतु पोर्टल प्रदेश के नागरिकों के लिए वरदान साबित हो...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

SECL में ठेका दिलाने के नाम पर 56 लाख की ठगी

दीपक टंडन के खिलाफ हाल ही में आठवीं एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले में उस पर SECL में ठेका दिलाने का झांसा देकर दो लोगों से 56 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। इसी प्रकरण में पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया था। सुनवाई के बाद कोर्ट ने आरोपी को 19 नवंबर तक रायपुर पुलिस की रिमांड पर सौंप दिया है। पुलिस इस दौरान उससे ठगी के अन्य मामलों, रकम के लेन-देन और कथित नेटवर्क को लेकर विस्तार से पूछताछ करेगी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
गीदम उपार्जन केंद्र में उत्साह- किसान बृज बिहारी वेक ने बेचा 18 क्विंटल धान
गीदम उपार्जन केंद्र में उत्साह- किसान बृज बिहारी वेक ने बेचा 18 क्विंटल धान
रायपुर, 18 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की शुरुआत के साथ ही राज्यभर के अन्नदाताओं में भारी उत्साह देखने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.