गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में अवैध लकड़ी कटाई की जांच करने पहुंचे वन विभाग के डिप्टी रेंजर के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। आरोप है कि जांच से नाराज एक व्यक्ति ने डिप्टी रेंजर सूर्यकांत रात्रे के साथ गाली-गलौज करते हुए उन्हें थप्पड़ मारा और उनकी वर्दी फाड़ दी। मारपीट में वन अधिकारी की गर्दन पर चोट आई है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने मामले में आरोपी रुद्र प्रसाद मांझी (43) को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने वन विभाग की जमीन पर कब्जा कर रखा है। इसी वजह से वह अवैध कटाई की जांच और विभागीय कार्रवाई का विरोध कर रहा था।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा सेतु पोर्टल का कमाल- बीजापुर में महज एक दिन में मिला निवास प्रमाण-पत्र
सेवा सेतु पोर्टल का कमाल- बीजापुर में महज एक दिन में मिला निवास प्रमाण-पत्र
रायपुर, 18 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी पहल सेवा सेतु पोर्टल प्रदेश के नागरिकों के लिए वरदान साबित हो...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अवैध कटाई की मिली थी सूचना

जानकारी के अनुसार, घटना 24 अक्टूबर की है। डिप्टी रेंजर सूर्यकांत रात्रे अंधियारखोह परिसर में निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सेमरहा गांव में सेमल प्रजाति के पेड़ों की अवैध कटाई की सूचना मिली। सूचना के आधार पर वे वन प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ मौके पर जांच करने पहुंचे। वहां अवैध कटाई से संबंधित जानकारी जुटाने के साथ फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी की गई।

जांच के बाद लौटते समय किया हमला

जांच और विभागीय कार्रवाई पूरी करने के बाद जब डिप्टी रेंजर वापस लौट रहे थे, तभी आरोपी रुद्र प्रसाद मांझी वहां पहुंच गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने कार्रवाई को लेकर विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और उसने डिप्टी रेंजर के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि आरोपी ने जातिसूचक अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए उनका हाथ और गर्दन पकड़कर मारपीट की। इस दौरान डिप्टी रेंजर की वर्दी के बटन टूट गए और गर्दन पर खरोंच आई। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस

घटना के बाद डिप्टी रेंजर सूर्यकांत रात्रे ने गौरेला थाने में शिकायत दर्ज कराई। उनकी रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296, 115(2), 121(1), 132 तथा एससी-एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3(1)(द), 3(1)(ध) और 3(2)(va) के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
गीदम उपार्जन केंद्र में उत्साह- किसान बृज बिहारी वेक ने बेचा 18 क्विंटल धान
गीदम उपार्जन केंद्र में उत्साह- किसान बृज बिहारी वेक ने बेचा 18 क्विंटल धान
रायपुर, 18 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की शुरुआत के साथ ही राज्यभर के अन्नदाताओं में भारी उत्साह देखने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.