रायपुर। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत आज यानी 15 नवंबर से हो रही है। प्रदेश में 15 जनवरी 2027 तक पंजीकृत किसानों से धान की खरीदी की जाएगी। इस वर्ष राज्य सरकार ने 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से अधिकतम 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीदने की व्यवस्था की है। इससे प्रदेश के 28 लाख से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार ने किसानों की सुविधा और उनकी आय बढ़ाने के लिए खरीदी की व्यापक तैयारियां की हैं। खाद्य विभाग के अनुसार, इस वर्ष धान बेचने के लिए कुल 28 लाख 6 हजार 802 किसानों ने एग्रीस्टैक में पंजीयन कराया है। इनके नाम पर 31 लाख 60 हजार 253 हेक्टेयर धान का रकबा पंजीकृत है। डिजिटल क्रॉप सर्वे के माध्यम से धान के रकबे का ऑनलाइन निर्धारण किया गया है। एग्रीस्टैक आईडी वाले पिछले वर्ष के पंजीकृत सभी किसानों को धान विक्रय के लिए पात्र माना गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
उप मुख्यमंत्री ने पथ विक्रेताओं से किया संवाद, नगरीय प्रशासन विभाग और सूडा द्वारा स्वनिधि महोत्सव का आयोजन
उप मुख्यमंत्री ने पथ विक्रेताओं से किया संवाद, नगरीय प्रशासन विभाग और सूडा द्वारा स्वनिधि महोत्सव का आयोजन
रायपुर. 14 नवम्बर 2026. उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव आज राजधानी रायपुर के पंडित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सरकार ने कृषक उन्नति योजना के तहत धान की फसल के लिए किसानों को प्रति एकड़ 13,839 रुपए की आदान सहायता राशि देने का भी निर्णय लिया है। वहीं, खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए बायोमैट्रिक आधारित व्यवस्था लागू की गई है।

किसानों को धान बेचने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए इस वर्ष 360 नए धान उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में अब कुल 3100 केंद्रों के माध्यम से खरीदी की जाएगी। सभी उपार्जन केंद्रों में जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। प्रशासनिक स्तर पर भी खरीदी को सुचारू रूप से संचालित करने की तैयारी की गई है।

 ऑनलाइन टोकन से मिलेगी सुविधा

धान खरीदी के लिए किसानों को टोकन जारी करने की प्रक्रिया 10 नवंबर से शुरू हो चुकी है। किसान ‘तुंहर टोकन’ मोबाइल एप के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर सकते हैं। इससे उपार्जन केंद्रों में अनावश्यक भीड़ और इंतजार से राहत मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
सुरक्षा, विश्वास और विकास से जनजातीय गौरव का पुनर्जागरण-विजय शर्मा
सुरक्षा, विश्वास और विकास से जनजातीय गौरव का पुनर्जागरण-विजय शर्मा
रायपुर, 14 नवंबर 2026/ किसी समाज का गौरव केवल उसके गौरवशाली अतीत में नहीं, बल्कि वर्तमान में उसकी पहचान, अधिकारों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

खास बात यह है कि यदि कोई किसान एक टोकन के माध्यम से अपनी पूरी पात्र मात्रा का धान नहीं बेच पाता है, तो उसकी शेष पात्रता समाप्त नहीं होगी। किसान दूसरे या तीसरे टोकन के जरिए अपनी बची हुई पात्र मात्रा का धान बेच सकेंगे। इससे किसानों को अपनी सुविधा के अनुसार धान विक्रय करने का अवसर मिलेगा।

 

 

ये खबर भी पढ़ें…
बस्तर के अन्नदाताओं के चेहरों पर छलकी खुशी, कम पैदावार के बावजूद मिलेगा प्रति एकड़ 13,839 रुपए का पूरा बोनस
बस्तर के अन्नदाताओं के चेहरों पर छलकी खुशी, कम पैदावार के बावजूद मिलेगा प्रति एकड़ 13,839 रुपए का पूरा बोनस
रायपुर, 14 नवम्बर 2026/ छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार द्वारा धान खरीदी और बोनस भुगतान को लेकर लिए गए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.