बिलासपुर। सूर्य उपासना के महापर्व छठ को लेकर शहर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल है। अरपा नदी के तोरवा छठ घाट पर रविवार को होने वाले सामूहिक आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को घाट पर आस्था के साथ सेवा, समर्पण और सामाजिक सहभागिता की अनूठी तस्वीर देखने को मिली। छठ पूजा समिति के 50 से अधिक स्वयंसेवकों ने सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक छह घंटे श्रमदान कर करीब एक किलोमीटर लंबे घाट की साफ-सफाई की।

छठी मैया के जयकारों के बीच स्वयंसेवकों ने घाट की सफाई के साथ आयोजन स्थल को आकर्षक स्वरूप देने में भी योगदान दिया। घरों में शनिवार को खरना का पारंपरिक प्रसाद तैयार किया गया। खरना का प्रसाद ग्रहण करने के बाद व्रतियों ने 36 घंटे के निर्जला व्रत का संकल्प लिया। पिछले 26 वर्षों से पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच, भोजपुरी समाज और सहजानंद समाज के सहयोग से अरपा तट पर सामूहिक छठ पूजा का आयोजन किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण
छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण
रायपुर, 13 नवंबर 2026/ छठ महापर्व के अवसर पर व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घाट की सफाई के अलावा पुल की पुताई, रंग-रोगन, आकर्षक सजावट और विद्युत साज-सज्जा का काम भी पूरा कर लिया गया है। रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए हजारों श्रद्धालुओं के तोरवा छठ घाट पहुंचने की संभावना है।

अस्ताचलगामी सूर्य को देंगे अर्घ्य

चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत 13 नवंबर को नहाय-खाय के साथ हुई। 14 नवंबर को खरना का अनुष्ठान संपन्न हुआ। रविवार 15 नवंबर को व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को संध्या अर्घ्य अर्पित करेंगे। वहीं, सोमवार 16 नवंबर की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ व्रत का पारण किया जाएगा।

छठ महापर्व में डूबते और उगते, दोनों सूर्य की उपासना का विशेष महत्व है। यह पर्व प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, आस्था और जीवन के प्रत्येक चरण को सम्मान देने का संदेश देता है।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय लोकभवन में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में हुए शामिल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय लोकभवन में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में हुए शामिल
रायपुर 14 नवम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज लोकभवन में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एशिया के सबसे बड़े स्थायी छठ घाट के रूप में पहचान

अरपा नदी के तोरवा तट पर विकसित छठ घाट को एशिया के सबसे बड़े मानव निर्मित स्थायी छठ घाट के रूप में पहचान मिली है। छठ महापर्व के दौरान यहां हजारों श्रद्धालु एक साथ सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करते हैं। सजे हुए सूप, फल, दीप और पारंपरिक पूजा सामग्री से पूरा घाट परिसर भक्तिमय हो उठता है।

सेवा और स्वच्छता ही सच्ची उपासना : प्रवीण झा

छठ पूजा समिति के अध्यक्ष प्रवीण झा ने भी स्वयंसेवकों के साथ श्रमदान में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व केवल पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सेवा, स्वच्छता, अनुशासन और सामाजिक एकजुटता का भी प्रतीक है। अरपा तट और छठ घाट को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने शहरवासियों से पर्व की पवित्रता बनाए रखने और घाट परिसर में गंदगी नहीं फैलाने की अपील की।

ये खबर भी पढ़ें…
लोकभवन में दीपावली मिलन समारोह आयोजित
लोकभवन में दीपावली मिलन समारोह आयोजित
रायपुर, 14 नवंबर 2026/लोकभवन में राज्यपाल श्री रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इनकी रही सहभागिता

श्रमदान अभियान में अभय नारायण राय, डॉ. धर्मेंद्र दास, राम प्रताप सिंह, सुधीर झा, रौशन सिंह, धनंजय झा, दिलीप चौधरी, चंद्र किशोर प्रसाद, राजीव गिरी, सतीश सिंह, प्रशांत सिंह, शशि मिश्रा, डीके सिंह, मुकेश झा, ललित झा, अमरकांत तिवारी, शौलेंद्र सिंह, जितेंद्र ठाकुर और निर्भय चौधरी सहित समिति के अन्य सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।