रायपुर। चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर दिखाई देने लगा है। दो दिनों तक बादलों की आवाजाही के बाद मंगलवार शाम राजधानी रायपुर में तेज बारिश हुई। बारिश के चलते शहर के कई मार्गों पर पानी भर गया, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले दो दिनों तक बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना जताई है। खासकर दक्षिण छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में मौसम का असर अधिक देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को दक्षिणी छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाएं चलने को लेकर चेतावनी जारी की गई है। रायपुर सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी बारिश की गतिविधियां सक्रिय रह सकती हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026:अंतिम दिन बॉलीवुड पार्श्व गायक अभिजीत के सदाबहार गीतों ने बांधा समां
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026:अंतिम दिन बॉलीवुड पार्श्व गायक अभिजीत के सदाबहार गीतों ने बांधा समां
रायपुर, 03 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के अंतिम दिन नवा रायपुर का राज्योत्सव मेला मैदान लोकसंस्कृति, संगीत और कला...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कमजोर पड़ रहा तूफान, फिर भी छत्तीसगढ़ पर असर

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके मंगलवार मध्यरात्रि तक कमजोर होकर अवदाब में बदलने की संभावना जताई गई थी। हालांकि, तूफान के कमजोर पड़ने के बावजूद इसका प्रभाव छत्तीसगढ़ के मौसम पर बना रह सकता है।

3 नवंबर को दोपहर 2:30 बजे तूफान आंध्र प्रदेश के बापटला से लगभग 40 किलोमीटर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम, ओंगोल से 60 किलोमीटर उत्तर और विजयवाड़ा से 80 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में केंद्रित था। इस दौरान तूफान की अधिकतम हवा की गति 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे दर्ज की गई, जबकि हवा के झोंकों की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच रही थी।

रायपुर और बस्तर में बढ़ेगी बारिश की गतिविधियां

चक्रवाती तूफान के आगे बढ़ने और कमजोर होने के साथ छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। रायपुर और बस्तर संभाग में बारिश की गतिविधियां अधिक सक्रिय रह सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों को गरज-चमक और तेज हवाओं के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है। किसानों को भी बारिश और संभावित तेज हवाओं को देखते हुए फसलों की सुरक्षा के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है।

ये खबर भी पढ़ें…
विवादित पोस्ट ने बढ़ाई अमित जोगी की मुश्किलें, BJP की शिकायत पर FIR दर्ज
विवादित पोस्ट ने बढ़ाई अमित जोगी की मुश्किलें, BJP की शिकायत पर FIR दर्ज
रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के एक विवादित सोशल मीडिया वीडियो को लेकर प्रदेश की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.