रायपुर। राजधानी रायपुर के मोतीबाग स्थित प्रेस क्लब परिसर के बाहर हवाई फायरिंग करने और पदाधिकारियों को धमकी देने के मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी पलाश तिवारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई पिस्तौल, एक खाली खोखा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। घटना 24 अक्टूबर की शाम करीब 5:30 बजे की बताई गई है।

प्रेस क्लब पदाधिकारियों को धमकाने का आरोप

प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी की लिखित शिकायत के मुताबिक, आरोपी प्रेस क्लब पहुंचा और वहां मौजूद पदाधिकारियों को कथित तौर पर धमकी देने लगा। आरोप है कि कुछ देर बाद उसने क्लब परिसर के बाहर पिस्तौल से हवाई फायरिंग की। विरोध करने और उसे रोकने की कोशिश करने पर उसने जान से मारने की धमकी भी दी।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर में होम डेकोरेशन की दुकान में आग से मचा हड़कंप, लाखों के नुकसान की आशंका
रायपुर में होम डेकोरेशन की दुकान में आग से मचा हड़कंप, लाखों के नुकसान की आशंका
रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी इलाके में सिटी सेंटर मॉल के पास स्थित होम डेकोरेशन की दुकान में आग लगने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिकायत के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना के बाद प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 410/2026 के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 125 और 351(2) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

पिस्तौल और कारतूस जब्त, जांच जारी

मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी पलाश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से कथित तौर पर वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्तौल, एक खाली खोखा और दो जिंदा कारतूस जब्त किए गए हैं। फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ BJP की नई प्रभारी स्मृति ईरानी की दो टूक, बैठकों में सिर्फ आमंत्रित लोगों को मिलेगी एंट्री
छत्तीसगढ़ BJP की नई प्रभारी स्मृति ईरानी की दो टूक, बैठकों में सिर्फ आमंत्रित लोगों को मिलेगी एंट्री
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार रायपुर पहुंचीं स्मृति ईरानी ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.