रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवार, 22 अक्टूबर से दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगी। वे आज सुबह 11:15 बजे वायुसेना के विमान से रायपुर पहुंचेंगी। माना विमानतल पर राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महापौर मीनल चौबे, उपमुख्यमंत्री और राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारी उनका स्वागत करेंगे।

रायपुर पहुंचने के बाद राष्ट्रपति सीधे सिविल लाइन स्थित लोकभवन जाएंगी। यहां दोपहर 12:45 बजे वे माता हासीदेवी के सम्मान में 200 रुपये मूल्यवर्ग का स्मारक सिक्का जारी करेंगी। इसके बाद शाम 4 बजे बूढ़ापारा स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में नुआखाई पर्व के अवसर पर आयोजित ‘सेवा सम्मान पर्व’ एवं ‘युवा प्रबोधन’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। राष्ट्रपति रात्रि विश्राम लोकभवन में करेंगी।

ये खबर भी पढ़ें…
दो दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे RSS प्रमुख मोहन भागवत, संगठनात्मक विस्तार पर होगा मंथन
दो दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे RSS प्रमुख मोहन भागवत, संगठनात्मक विस्तार पर होगा मंथन
आरएसएस चीफ मोहन भागवत दो दिनों के प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे. रेलवे स्टेशन पर उनका स्वागत संघ के बड़े पदाधिकारियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 कल जगदलपुर में करेंगी मां दंतेश्वरी के दर्शन

राष्ट्रपति 23 अक्टूबर को सुबह 11:15 बजे जगदलपुर पहुंचेंगी। यहां वे मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। इसके बाद दोपहर 12:45 बजे मुरिया दरबार में शामिल होंगी। अपने बस्तर प्रवास के दौरान वे बस्तर दशहरा के अवसर पर आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी।

राष्ट्रपति मांझी-चालकी के साथ भोजन करेंगी और लालबाग मैदान में बस्तर दशहरा पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगी। बस्तर के पारंपरिक आयोजन में उनकी मौजूदगी को लेकर प्रशासन ने तैयारियां की हैं। जगदलपुर में कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति रायपुर लौटेंगी और वहां से दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

 यातायात व्यवस्था में होगा बदलाव

राष्ट्रपति के आगमन और प्रवास को देखते हुए रायपुर तथा जगदलपुर पुलिस ने यातायात एडवाइजरी जारी की है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर संबंधित मार्गों पर यातायात में बदलाव किए जा सकते हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और यात्रा के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

ये खबर भी पढ़ें…
विजयादशमी पर AK-47 से फायरिंग का मामला पहुंचा पुलिस मुख्यालय, एसपी अंकिता शर्मा को नोटिस
विजयादशमी पर AK-47 से फायरिंग का मामला पहुंचा पुलिस मुख्यालय, एसपी अंकिता शर्मा को नोटिस
छत्तीसगढ़ में राजनांदगांव जिले की एसपी आइपीएस अंकिता शर्मा को एक नोटिस जारी हुआ है जिसमें पुलिस मुख्यालय ने उनसे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

 

ये खबर भी पढ़ें…
माटी में रोजगार-प्रतिदिन 300 रुपए की मजदूरी से श्रमिक परिवारों को मिला मजबूत आर्थिक आधार, पलायन पर लगी रोक
माटी में रोजगार-प्रतिदिन 300 रुपए की मजदूरी से श्रमिक परिवारों को मिला मजबूत आर्थिक आधार, पलायन पर लगी रोक
रायपुर, 22 अक्टूबर 2026/छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में आजीविका संवर्धन और आधारभूत संरचना के सशक्तिकरण के उद्देश्य से संचालित ‘वीबी-जी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.