मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार ने गन्ना बोनस की गणना के आधार को पूरी तरीके से बढ़ा दिया है. जी हां, अब राज्य के किसानों को पहले से ज्यादा बोनस मिलेगा. साय सरकार ने बोनस की राशि को 355 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है.

51 करोड़ का बोनस देगी सरकार

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़: मां-बेटे की हत्या मामले में खुलासा; प्रेम प्रसंग और रुपयों के लेनदेन के विवाद में की हत्या, आरोपी गिरफ्तार…
छत्तीसगढ़: मां-बेटे की हत्या मामले में खुलासा; प्रेम प्रसंग और रुपयों के लेनदेन के विवाद में की हत्या, आरोपी गिरफ्तार…
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक शिक्षिका और उनके 18 वर्षीय बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरतलब है कि, इस फैसले का सीधा फायदा प्रदेश के चारों सहकारी शक्कर कारखानों से जुड़े 31, 022 किसानों को मिलेगा. बताते चलें कि, पराई सत्र 2025-2026 के लिए कुल 51.09 करोड़ रुपये की बोनस राशि किसानों के खातों में डाली जाएगी. देखा जाए तो इस बार बोनस की काउंटिंग में 329,05 रुपये प्रति क्विंटल को आधार माना गया है. नए आधार 425 रुपये में से एफआरपी घटाने पर किसानों को 95.95 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बोनस मिलेगा. इस पर मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि, किसानों को उनकी मेहनत का सही दाम मिलेगा और उनकी आमदनी बढ़ेगी. मंत्री ने कहा कि, सरकार किसानों की आय बढ़ाने और खेती को फायदेमंद बनाने के लिए लगातार काम कर रही है.

बताते चलें कि, भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना, कवर्धा के करीब 14,961 किसानों को करीब 24.55 करोड़ रुपये का बोनस मिलेगा. वहीं, सरदार पटेल सहकारी शक्कर कारखाना पंडरिया के 8,049 किसानों को करीब 11.68 करोड़ रुपये का बोनस मिलेगा. महामाया सहकारी शक्कर कारखाना, केरता के करीब 7,250 किसानों को करीब 11.35 करोड़ बोनस मिलेगा. दंतेश्वरी मैया सहकारी शक्कर कारखाना, बालोद के 762 किसानों को करीब 3.52 करोड़ रुपये का बोनस मिलेगा.

ये खबर भी पढ़ें…
धमतरी में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, 25 लोग घायल, मचा हड़कंप
धमतरी में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, 25 लोग घायल, मचा हड़कंप
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सोमवार को श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा रुद्री...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.