सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में महिला शिक्षिका और उसके 18 वर्षीय बेटे की हत्या का मामला सामने आया है। शनिवार सुबह युवक का शव जयनगर थाना क्षेत्र के महावीरपुर में नेशनल हाईवे-43 से लगी ग्रामीण सड़क के किनारे मिला था। युवक की पहचान होने के बाद पुलिस जब उसके घर पहुंची, तो वहां उसकी मां का शव भी संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि वारदात में किसी धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया होगा। हालांकि, हत्या की वजह और घटना में शामिल लोगों के संबंध में पुलिस की जांच जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय एनकोर्ड की बैठक सम्पन्न
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय एनकोर्ड की बैठक सम्पन्न
रायपुर, 12 अक्टूबर 2026 / मंत्रालय महानदी भवन में आज मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सड़क किनारे मिला था छात्र का शव

जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह जयनगर थाना क्षेत्र के महावीरपुर में नेशनल हाईवे-43 के पास ग्रामीण सड़क किनारे एक युवक का शव मिला था। उसके शरीर पर चोट के कई निशान थे। शुरुआती परिस्थितियों को देखते हुए आशंका जताई गई कि युवक की हत्या करने के बाद शव सड़क किनारे फेंका गया होगा।

पहचान नहीं होने के कारण शव को विश्रामपुर स्थित मॉर्च्युरी भेज दिया गया था। बाद में मृतक की पहचान बिश्रामपुर के कार्मल कॉन्वेंट स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र सुजल बरेट (18) के रूप में हुई।

ये खबर भी पढ़ें…
मत्स्य पालन से समृद्ध हो रही सरगुजा की ग्रामीण अर्थव्यवस्था, किसानों और महिलाओं के लिए खुल रहे स्वरोजगार के नए अवसर
मत्स्य पालन से समृद्ध हो रही सरगुजा की ग्रामीण अर्थव्यवस्था, किसानों और महिलाओं के लिए खुल रहे स्वरोजगार के नए अवसर
रायपुर, 12 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में अब खेतों और तालाबों के साथ आजीविका डबरियां, जलाशय और अमृत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घर से दूर पेट्रोल पंप पर मिली स्कूटी

सुजल की पहचान होने के बाद पुलिस को जानकारी मिली कि उसकी स्कूटी घर से करीब 500 मीटर दूर एक पेट्रोल पंप पर लावारिस हालत में खड़ी है। इसके बाद पुलिस उसके घर पहुंची। घर के मुख्य दरवाजे पर ताला लगा हुआ था और उसकी मां रजनी बरेट (40) का भी पता नहीं चल रहा था।

पुलिस ने सुजल के परिचितों को मौके पर बुलाया। उनकी मौजूदगी में घर का ताला तोड़कर पुलिस अंदर दाखिल हुई। तलाशी के दौरान बाथरूम में रजनी बरेट का शव संदिग्ध हालत में मिला। इसके बाद मामले ने दोहरे हत्याकांड का रूप ले लिया।

शासकीय स्कूल में शिक्षिका थीं रजनी

रजनी बरेट बेलटिकरी स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षिका थीं। जानकारी के अनुसार, करीब पांच साल पहले पति से तलाक होने के बाद वह अपने बेटे सुजल के साथ किराए के मकान में रह रही थीं।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा संकल्प अभियान : प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से लीलावती को मिला आर्थिक संबल, पौष्टिक आहार और दवाइयों की जरूरतें हुईं पूरी
सेवा संकल्प अभियान : प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से लीलावती को मिला आर्थिक संबल, पौष्टिक आहार और दवाइयों की जरूरतें हुईं पूरी
रायपुर, 12 अक्टूबर 2026/ मातृत्व का समय हर महिला के जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव होता है। इस दौरान मां और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मां-बेटे की मौत की खबर फैलते ही क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। देर रात होने के कारण पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर दिया, ताकि वहां से जरूरी साक्ष्य जुटाए जा सकें।

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना मिलने पर फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मां-बेटे की हत्या कब और किन परिस्थितियों में हुई।

घटना की जानकारी मिलने पर प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी और मंत्री प्रतिनिधि ठाकुर राजवाड़े भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल, पुलिस हत्या के कारणों, संभावित आरोपियों और घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। मामले में आगे की जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा संकल्प अभियान : बरसात में टपकती छत से मिली मुक्ति, पीएम जनमन आवास से संगीता पहाड़ी कोरवा का पक्के घर का सपना हुआ साकार
सेवा संकल्प अभियान : बरसात में टपकती छत से मिली मुक्ति, पीएम जनमन आवास से संगीता पहाड़ी कोरवा का पक्के घर का सपना हुआ साकार
रायपुर, 12 अक्टूबर 2026/ कभी आसमान में बादल छाते ही संगीता पहाड़ी कोरवा की चिंता बढ़ जाती थी। खपरैल और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.