रायपुर। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 12 अक्टूबर को रायपुर पहुंचेंगे। वे यहां रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के 42वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान रायपुर से कुरुद और रायपुर से रावघाट के बीच चलने वाली दो ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने की तैयारी है। रेल मंत्री के दौरे और समारोह को लेकर रेलवे प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

स्थापना दिवस का मुख्य समारोह रेलवे वर्कशॉप ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। आयोजन स्थल पर RPF जवानों की परेड और रिहर्सल प्रतिदिन कराई जा रही है। रेलवे स्टेशन के साथ-साथ समारोह स्थल पर भी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में दो सड़क हादसे, पुलिसकर्मी समेत 3 की मौत
छत्तीसगढ़ में दो सड़क हादसे, पुलिसकर्मी समेत 3 की मौत
रायपुर/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों में तीन लोगों की जान चली गई। रायपुर जिले के खरोरा थाना क्षेत्र में देर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

1,600 जवानों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था

समारोह में शामिल होने के लिए करीब 1,600 RPF जवानों के ठहरने, भोजन और परिवहन की व्यवस्था की गई है। आयोजन से पहले RPF की बैंड पार्टी शहर के प्रमुख स्थानों पर देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दे रही है। भाठागांव बस स्टैंड, भारत माता चौक और सिटी सेंटर मॉल सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर बैंड की प्रस्तुतियों के जरिए समारोह का माहौल बनाया जा रहा है।

प्लेटफॉर्म-1 पर फुटओवर ब्रिज और लिफ्ट का काम तेज

रेल मंत्री के दौरे से पहले रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं से जुड़े कार्य भी तेजी से किए जा रहे हैं। प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर नए फुटओवर ब्रिज के साथ लिफ्ट लगाने का काम जारी है। इसके अलावा स्टेशन परिसर में साफ-सफाई, मरम्मत और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है।

आयोजन स्थल तक सड़क निर्माण पूरा

रेल मंत्री के आगमन को देखते हुए खमतराई ओवरब्रिज के दोनों ओर रंगीन पर्दे लगाने के लिए बांस-बल्लियां लगाई गई हैं। ओवरब्रिज के नीचे स्थित गुमटियों और ठेलों को भी बंद करवाया गया है। वहीं, रेलवे इंस्टीट्यूट के पास से रेल मंत्री के मंच तक मैदान में सीसी रोड का निर्माण पूरा हो चुका है। मैदान के चारों ओर मुरम की सड़कें बनाई जा रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
नवंबर से ऑनलाइन हाजिरी के आधार पर मिलेगा वेतन! वीएसके ऐप को लेकर शिक्षकों को अलर्ट
नवंबर से ऑनलाइन हाजिरी के आधार पर मिलेगा वेतन! वीएसके ऐप को लेकर शिक्षकों को अलर्ट
बिलासपुर। बिलासपुर जिले के सरकारी स्कूलों में डिजिटल उपस्थिति व्यवस्था को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रेलवे प्रशासन का पूरा ध्यान समारोह की तैयारियों, स्टेशन की यात्री सुविधाओं और आयोजन स्थल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर है। रेल मंत्री के दौरे के दौरान दो ट्रेनों को हरी झंडी दिखाए जाने से रायपुर रेल मंडल के लिए यह कार्यक्रम महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का एक और मौका, घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का एक और मौका, घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ
बिलासपुर। लोकतंत्र में हर पात्र नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची में नए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.