बिलासपुर। बिलासपुर जिले के सरकारी स्कूलों में डिजिटल उपस्थिति व्यवस्था को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। विद्या समीक्षा केंद्र (वीएसके) ऐप के माध्यम से ऑनलाइन हाजिरी दर्ज नहीं कराने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों पर अब कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। जिले में करीब 85 प्रतिशत शिक्षक एवं कर्मचारी नियमित रूप से डिजिटल उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं, जबकि शेष 15 प्रतिशत अब भी इस व्यवस्था का पालन नहीं कर रहे हैं।

लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पिछले एक माह से वीएसके ऐप पर उपस्थिति दर्ज नहीं कराने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों की सूची तैयार की है। यह सूची जिला शिक्षा अधिकारियों को भेजी गई है। संचालनालय ने संबंधित जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे सूची में शामिल कर्मचारियों से ऑनलाइन हाजिरी दर्ज नहीं करने का स्पष्ट और ठोस कारण प्राप्त करें। साथ ही, निर्धारित गूगल शीट में जानकारी तत्काल अपडेट करने को कहा गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में दो सड़क हादसे, पुलिसकर्मी समेत 3 की मौत
छत्तीसगढ़ में दो सड़क हादसे, पुलिसकर्मी समेत 3 की मौत
रायपुर/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों में तीन लोगों की जान चली गई। रायपुर जिले के खरोरा थाना क्षेत्र में देर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिक्षकों की सूची तैयार, डीईओ से मांगा जवाब

विभागीय समीक्षा में सामने आया है कि कई शैक्षणिक संस्थानों में कार्यरत शिक्षक और कर्मचारी लगातार एक महीने से वीएसके ऐप पर अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करा रहे हैं। इससे डिजिटल अटेंडेंस व्यवस्था के प्रभावी क्रियान्वयन पर सवाल उठ रहे हैं। डीपीआई ने ऐसे कर्मचारियों की जानकारी जुटाकर संबंधित जिलों से जवाब मांगा है।

अब जिला शिक्षा अधिकारियों को यह पता लगाना होगा कि संबंधित शिक्षक और कर्मचारी किन कारणों से ऑनलाइन हाजिरी दर्ज नहीं कर रहे हैं। प्राप्त जानकारी के आधार पर संचालनालय आगे की कार्रवाई को लेकर निर्णय लेगा। ऐसे में संबंधित कर्मचारियों को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी होगी

ऑनलाइन हाजिरी नहीं लगाने वालों पर हो सकती है कार्रवाई

शिक्षा विभाग की सख्ती से संकेत मिल रहे हैं कि डिजिटल उपस्थिति दर्ज नहीं कराने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों के मामलों की जांच के बाद अनुशासनात्मक या प्रशासनिक कार्रवाई की जा सकती है। हालांकि, कार्रवाई का अंतिम निर्णय संबंधित अधिकारियों की समीक्षा और प्राप्त जवाब के आधार पर लिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर में रेलवे का बड़ा आयोजन: RPF के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे रेल मंत्री, दो नई ट्रेनों की सौगात
रायपुर में रेलवे का बड़ा आयोजन: RPF के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे रेल मंत्री, दो नई ट्रेनों की सौगात
रायपुर। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 12 अक्टूबर को रायपुर पहुंचेंगे। वे यहां रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के 42वें स्थापना...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नवंबर से वीएसके ऐप की उपस्थिति के आधार पर वेतन की तैयारी

इधर, जिला शिक्षा अधिकारी संदीप पाण्डेय पहले ही नवंबर से जारी होने वाले वेतन को वीएसके ऐप पर दर्ज ऑनलाइन उपस्थिति के आधार पर जारी करने की बात कह चुके हैं। इस संबंध में जिले के विकासखंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ), प्राचार्यों और प्रधान पाठकों को भी जानकारी दी गई है।

।

ये खबर भी पढ़ें…
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का एक और मौका, घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का एक और मौका, घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ
बिलासपुर। लोकतंत्र में हर पात्र नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची में नए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.