रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 11 अक्टूबर को मंत्रिपरिषद की अहम बैठक होने जा रही है। बैठक दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में आयोजित होगी। इसमें प्रदेश सरकार के सभी मंत्री शामिल होंगे।
अक्टूबर महीने में यह साय कैबिनेट की पहली बैठक होगी। इससे पहले 30 सितंबर को मंत्रिपरिषद की बैठक हुई थी। अब महज कुछ दिनों के अंतराल में दोबारा कैबिनेट बुलाए जाने से कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर निर्णय की उम्मीद बढ़ गई है।
बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, सरकारी अस्पतालों में सुधार, कृषि तकनीक, किसानों और सहकारी समितियों से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है। इसके साथ ही सरकार की मौजूदा विकास परियोजनाओं की प्रगति और आगामी योजनाओं की समीक्षा भी संभावित है।
पिछली कैबिनेट बैठक में सरकारी महाविद्यालयों की अतिथि व्याख्याता नीति में संशोधन को मंजूरी दी गई थी। इसमें समान अंक होने पर छत्तीसगढ़ के मूल निवासी अभ्यर्थी को प्राथमिकता और अध्यापन अनुभव से जुड़े प्रावधानों को स्पष्ट किया गया था।
11 अक्टूबर की बैठक में किन प्रस्तावों को अंतिम मंजूरी मिलती है, इस पर प्रदेशभर की नजरें रहेंगी। खासतौर पर किसान, कर्मचारी, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े संभावित फैसलों को लेकर लोगों में उम्मीद बनी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
नीति आयोग की महानिदेशक निधि छिब्बर ने छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के कार्यों की सराहना की
नीति आयोग की महानिदेशक निधि छिब्बर ने छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के कार्यों की सराहना की
रायपुर, 09 अक्टूबर 2026/ नीति आयोग, भारत सरकार के विकास निगरानी एवं मूल्यांकन कार्यालय (DMEO) की महानिदेशक सुश्री निधि छिब्बर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.