महासमुंद। जिले के बागबाहरा वन परिक्षेत्र के तमोरा जंगल में जंगली सूअर के शिकार की जांच करने पहुंची वन विभाग की टीम के साथ मारपीट और उन्हें घंटों बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि करीब 40 से 50 महिला-पुरुषों ने वनकर्मियों को घेरकर उनके साथ गाली-गलौज और लाठी-डंडों से मारपीट की। घटना के बाद पुलिस और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर बंधक बनाए गए कर्मचारियों को मुक्त कराया।

जानकारी के मुताबिक, घटना तमोरा गांव के कक्ष क्रमांक 95 और 96 की है। वन विभाग को क्षेत्र में जंगली सूअर के शिकार की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर बागबाहरा वन परिक्षेत्र का अमला जंगल में जांच और निरीक्षण के लिए पहुंचा था। इसी दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने वनकर्मियों को घेर लिया और कथित तौर पर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

ये खबर भी पढ़ें…
विराट कोहली ने 5 करोड़ देकर प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए? प्रवक्ता ने दावे को बताया झूठा
विराट कोहली ने 5 करोड़ देकर प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए? प्रवक्ता ने दावे को बताया झूठा
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को लेकर किए गए 5 करोड़ रुपये के कथित भुगतान के दावे पर विवाद...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रेंजर समेत छह वनकर्मी बनाए गए बंधक

वन विभाग की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बागबाहरा वन परिक्षेत्र के रेंजर नवीन वर्मा, आमाकोनी के डिप्टी रेंजर नवीन शर्मा, चौकीदार राकेश ध्रुव समेत कुल छह वनकर्मियों को जंगल में रोककर बंधक बना लिया गया। बताया जा रहा है कि वनकर्मियों को करीब पांच से छह घंटे तक वहां रखा गया।

घटना के दौरान वनकर्मियों ने मोबाइल फोन के जरिए वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस सक्रिय हुए। देर रात टीम मौके पर पहुंची और बंधक बनाए गए सभी वनकर्मियों को वहां से बाहर निकाला गया।

घायल कर्मचारियों का कराया गया स्वास्थ्य परीक्षण

मारपीट की घटना में घायल वन अधिकारियों और कर्मचारियों का रात में ही स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। फिलहाल घटना में शामिल लोगों की पहचान और मारपीट की परिस्थितियों को लेकर पुलिस तथा वन विभाग की ओर से जांच की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
अहमदाबाद के 10 निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; जांच में कुछ नहीं मिला
अहमदाबाद के 10 निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; जांच में कुछ नहीं मिला
अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में बुधवार को करीब 10 निजी स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वन अपराध और अवैध शिकार की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंची सरकारी टीम को ही घेरकर कई घंटे तक बंधक बनाए जाने की घटना ने मैदानी वनकर्मियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई के बाद घटना में शामिल लोगों और पूरी घटना की परिस्थितियों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।