रायपुर। छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए नौकरी का बड़ा अवसर सामने आया है। राजधानी रायपुर के बूढ़ापारा स्थित सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में 7 और 8 अक्टूबर को दो दिवसीय राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में 8,720 से अधिक रिक्त पदों पर युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा।

इस रोजगार मेले में करीब 36 कंपनियां और प्लेसमेंट संस्थाएं शामिल हो रही हैं। तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों क्षेत्रों में युवाओं की भर्ती की जाएगी। 10वीं-12वीं पास से लेकर आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक, इंजीनियरिंग और पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार विभिन्न पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
कवर्धा-बेमेतरा मार्ग पर पशुओं को देख उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अधिकारियों को लगाई फटकार
कवर्धा-बेमेतरा मार्ग पर पशुओं को देख उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अधिकारियों को लगाई फटकार
रायपुर, 07 अक्टूबर 2026/ कवर्धा-बेमेतरा मार्ग पर सड़क के बीच पशुओं को बैठे देखकर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गुजरात समेत कई राज्यों में नौकरी के अवसर

मेले में स्थानीय कंपनियों के साथ देश के अलग-अलग हिस्सों में रोजगार उपलब्ध कराने वाली कंपनियां और प्लेसमेंट एजेंसियां भी हिस्सा ले रही हैं। ऐसे में चयनित युवाओं को छत्तीसगढ़ के अलावा गुजरात समेत अन्य राज्यों में भी नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।

विभिन्न कंपनियों में मैन्युफैक्चरिंग, लॉजिस्टिक्स, हेल्थकेयर, सिक्योरिटी, परिवहन, डिलीवरी और अन्य क्षेत्रों में पद उपलब्ध हैं। उम्मीदवार अपनी शैक्षणिक योग्यता और कौशल के आधार पर संबंधित पद के लिए चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।

ऑनलाइन आवेदन और वैकेंसी का चयन जरूरी

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ के आधिकारिक ई-रोजगार पोर्टल पर ‘रोजगार इच्छुक लॉगिन’ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना और अपनी पसंद की रिक्तियों का चयन करना अनिवार्य है।

ये खबर भी पढ़ें…
नाइट ड्यूटी पर तैनात आरक्षक की मौत से हड़कंप, कंट्रोल रूम में मिला शव
नाइट ड्यूटी पर तैनात आरक्षक की मौत से हड़कंप, कंट्रोल रूम में मिला शव
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से ड्यूटी के दौरान आरक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन से पहले संबंधित पद की योग्यता, आयु सीमा, अनुभव और अन्य शर्तों की जानकारी जरूर जांच लें। मेले में चयनित अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर दिए जाने की भी तैयारी है। 8 अक्टूबर को आयोजित मुख्य कार्यक्रम में चयनित युवाओं को ऑफर लेटर प्रदान किए जाएंगे।

राज्य सरकार का उद्देश्य निजी क्षेत्र की कंपनियों और रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को एक ही मंच पर लाना है, ताकि युवाओं को उनकी योग्यता और कौशल के अनुरूप नौकरी के बेहतर अवसर मिल सकें।

ये खबर भी पढ़ें…
दीपका खदान में 2 करोड़ का डंपर बना आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान
दीपका खदान में 2 करोड़ का डंपर बना आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित SECL की दीपका कोयला खदान में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। खदान...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.