नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को लेकर किए गए 5 करोड़ रुपये के कथित भुगतान के दावे पर विवाद बढ़ने के बाद उनकी टीम की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है। कोहली के प्रवक्ता ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश फलाहारी महाराज द्वारा लगाए गए आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए उन्हें असत्य, निराधार और तथ्यहीन बताया है।

दरअसल, दिनेश फलाहारी महाराज ने संत प्रेमानंद महाराज से जुड़े कुछ मामलों को लेकर चिंता जताते हुए एक पत्र जारी किया था। इसमें उन्होंने आश्रम में कथित गुटबाजी का आरोप लगाने के साथ दावा किया था कि एक गुट ने विराट कोहली को कथित तौर पर 5 करोड़ रुपये देकर प्रेमानंद महाराज के दरबार में बुलाया था। इस दावे के बाद सोशल मीडिया पर भी चर्चा तेज हो गई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
अहमदाबाद के 10 निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; जांच में कुछ नहीं मिला
अहमदाबाद के 10 निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; जांच में कुछ नहीं मिला
अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में बुधवार को करीब 10 निजी स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रवक्ता ने आरोपों को बताया पूरी तरह गलत

विराट कोहली के प्रवक्ता ने आधिकारिक बयान जारी कर इन दावों का स्पष्ट रूप से खंडन किया। उन्होंने कहा कि विराट कोहली के संबंध में कही गई ये बातें तथ्यात्मक रूप से गलत हैं। प्रवक्ता के मुताबिक, प्रेमानंद महाराज के प्रति विराट कोहली की श्रद्धा और उनके दर्शन करना उनकी व्यक्तिगत आस्था और आध्यात्मिक जुड़ाव का विषय है।

प्रवक्ता ने यह भी स्पष्ट किया कि विराट कोहली के संतों और आध्यात्मिक गुरुओं से जुड़ाव को किसी तरह के आर्थिक लेन-देन से जोड़ना उचित नहीं है। उन्होंने ऐसे दावों को बिना तथ्य और प्रमाण के फैलाने से बचने की अपील की।

मीडिया से तथ्य जांचने की अपील

विराट कोहली के प्रवक्ता ने मीडिया संस्थानों से भी जिम्मेदारी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी भी आरोप या दावे को प्रकाशित करने से पहले उसके तथ्यों की पुष्टि की जानी चाहिए। अप्रमाणित जानकारी को खबर के तौर पर प्रसारित करने से गलत धारणा बन सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
जंगली सूअर के शिकार की जांच करने पहुंची वन टीम पर हमला, 6 कर्मचारी घंटों बंधक
जंगली सूअर के शिकार की जांच करने पहुंची वन टीम पर हमला, 6 कर्मचारी घंटों बंधक
महासमुंद। जिले के बागबाहरा वन परिक्षेत्र के तमोरा जंगल में जंगली सूअर के शिकार की जांच करने पहुंची वन विभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विवाद के बीच कोहली की टीम की ओर से आए इस आधिकारिक खंडन के बाद अब 5 करोड़ रुपये देकर दर्शन कराने संबंधी दावा सवालों के घेरे में है। प्रवक्ता ने दोहराया कि विराट कोहली का प्रेमानंद महाराज के प्रति जुड़ाव उनकी निजी श्रद्धा है, इसे किसी व्यावसायिक सौदे से जोड़ना पूरी तरह निराधार है।