एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट के गोल्ड मेडल मुकाबले का मंच तैयार हो गया है। भारत और पाकिस्तान 3 अक्टूबर को फाइनल में आमने-सामने होंगे। मुकाबला सुबह 10 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस सुबह 9:30 बजे होगा। दोनों टीमों ने गुरुवार को अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बनाई।

भारत ने श्रीलंका को 124 रन से हराया

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 169 रन बनाए। इशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 80 रन की पारी खेली। वैभव सूर्यवंशी ने भी 38 रन बनाकर टीम के स्कोर को मजबूती दी।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के 5वें मैच में न्यायधानी नाइट्स ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को हराया
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के 5वें मैच में न्यायधानी नाइट्स ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को हराया
रायपुर. 24 अक्टूबर 2026. पहले क्वार्टर में खराब शुरुआत के बावजूद सुरेंद्र सिंह की न्यायधानी नाइट्स ने आज संस्कारधानी स्ट्राइकर्स...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

169 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और अभिषेक शर्मा ने दो-दो विकेट लेकर श्रीलंका की पारी को महज 45 रन पर समेट दिया। भारत ने 124 रन से मुकाबला जीतकर फाइनल का टिकट कटाया।

श्रीलंका का 45 रन पर ऑलआउट होना पूर्ण सदस्य टीमों के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में संयुक्त रूप से सबसे कम स्कोर में शामिल है। भारत की यह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 या उससे अधिक रन के अंतर से 11वीं जीत भी रही।

बारिश से प्रभावित मैच में पाकिस्तान की जीत

दूसरे सेमीफाइनल में बारिश के कारण पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मुकाबला 13-13 ओवर का कर दिया गया। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बांग्लादेश ने तौहीद हृदोय के 25 गेंदों पर 42 रन की पारी की बदौलत 13 ओवर में 7 विकेट पर 111 रन बनाए।

ये खबर भी पढ़ें…
न्यायधानी नाइट्स लगातार तीसरी जीत के साथ सेमीफाइनल के और करीब
न्यायधानी नाइट्स लगातार तीसरी जीत के साथ सेमीफाइनल के और करीब
रायपुर. 25 अक्टूबर 2026. बैलाडीला बुल्स के खिलाफ 4-1 की शानदार जीत के साथ न्यायधानी नाइट्स ने छत्तीसगढ़ हॉकी लीग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 11.3 ओवर में 4 विकेट खोकर 112 रन बना लिए। अब्दुल समद ने नाबाद 30 और हसन नवाज ने नाबाद 27 रन बनाए। पाकिस्तान ने छह विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।

अब 3 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच गोल्ड मेडल के लिए मुकाबला होगा। दोनों टीमों की नजर एशियन गेम्स में क्रिकेट के स्वर्ण पदक पर होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के 7वें मैच में मैनपाट टाइटन्स ने राजधानी रॉयल्स को 5-2 से हराया
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के 7वें मैच में मैनपाट टाइटन्स ने राजधानी रॉयल्स को 5-2 से हराया
रायपुर. 25 अक्टूबर 2026. छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के सातवें मुकाबले में आज प्रदीप मोर की मैनपाट टाइटन्स ने राजधानी रॉयल्स...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.