धमतरी। छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश के बाद महानदी उफान पर है। बाढ़ के बीच धमतरी जिले के कुरुद क्षेत्र के नारी गांव की शराब दुकान भी पानी में डूब गई। दुकान में रखी शराब की बोतलें पानी के तेज बहाव के साथ बहने लगीं, जिन्हें पकड़ने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई।

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में लोग रस्सी, बांस, जाली और बोरी जैसे साधनों की मदद से पानी में बह रही बोतलों को पकड़ने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोग पुल और नदी के किनारे से बोतलों पर नजर रखते हुए उन्हें निकालने का प्रयास करते रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा की कहानी: डबरी ने सिंचाई की चिंता की कम, मछली पालन से जोशमनि के परिवार को मिली अतिरिक्त आमदनी की राह
सेवा की कहानी: डबरी ने सिंचाई की चिंता की कम, मछली पालन से जोशमनि के परिवार को मिली अतिरिक्त आमदनी की राह
रायपुर, 28 सितम्बर 2026/ खेत में बनी छोटी सी डबरी सरगुजा जिले की श्रीमती जोशमनि एक्का के परिवार के लिए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हैरानी की बात यह रही कि महानदी का बहाव तेज होने के बावजूद लोग शराब की बोतलें पकड़ने के लिए नदी के काफी करीब तक पहुंच गए। ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर हादसे का कारण बन सकती थी। प्रशासन की ओर से बाढ़ग्रस्त नदी, पुल और तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने की अपील की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
बाढ़ आपदा के बीच जिला प्रशासन की तत्परता और टीमवर्क से सुरक्षित किया गया रेस्क्यू अभियान
बाढ़ आपदा के बीच जिला प्रशासन की तत्परता और टीमवर्क से सुरक्षित किया गया रेस्क्यू अभियान
रायपुर, 28 सितंबर 2026/ धमतरी जिले में लगातार हो रही बारिश और जलभराव के बीच जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.