नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग से जुड़े विवाद के बीच विपक्षी दलों ने अपनी रणनीति तेज कर दी है। INDIA ब्लॉक के दल 30 सितंबर को नई दिल्ली में बैठक कर सकते हैं। बैठक में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और CEC के खिलाफ आगे की रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है।

इस बीच पश्चिम बंगाल की राजनीति में भी अहम घटनाक्रम सामने आया है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी और CPM महासचिव एमए बेबी के बीच फोन पर बातचीत हुई है। दोनों दलों ने चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों पर विपक्षी दलों के बीच समन्वय बढ़ाने की जरूरत पर चर्चा की।

ये खबर भी पढ़ें…
विदेश मंत्रालय द्वारा SING फोरम 2026 के लिए छत्तीसगढ़ का चयन; मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे राज्य प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व
विदेश मंत्रालय द्वारा SING फोरम 2026 के लिए छत्तीसगढ़ का चयन; मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे राज्य प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व
रायपुर, 29 सितम्बर 2026/ छत्तीसगढ़ अब अपनी औद्योगिक प्रगति और निवेश संभावनाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने जा रहा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ममता बनर्जी ने INDIA ब्लॉक की बैठक जल्द बुलाने की बात कही है। रिपोर्टों के मुताबिक, उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से भी इस संबंध में बातचीत की है। CPM की ओर से INDIA ब्लॉक के साथ-साथ अन्य गैर-भाजपा दलों से भी संयुक्त रणनीति बनाने के लिए संपर्क किया गया है।

विपक्षी दल CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग कर रहे हैं और SIR की प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं, चुनाव आयोग का कहना है कि आयोग के सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए गए हैं और अलग-अलग विचार संस्थागत निर्णय प्रक्रिया का सामान्य हिस्सा हैं।

विपक्ष की ओर से संसद में ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए नया नोटिस देने की तैयारी की भी जानकारी सामने आई है। इसे लेकर कानूनी विशेषज्ञों से राय लेने की बात कही जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
जापानी निवेशकों के रडार पर छत्तीसगढ़, JETRO ने अपनी वेबसाइट पर राज्य की निवेश संभावनाओं को दी जगह
जापानी निवेशकों के रडार पर छत्तीसगढ़, JETRO ने अपनी वेबसाइट पर राज्य की निवेश संभावनाओं को दी जगह
रायपुर, 28 सितंबर 2026/ जापान के साथ छत्तीसगढ़ की आर्थिक और औद्योगिक साझेदारी की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.