जांजगीर-चांपा। पामगढ़ विकासखंड के शासकीय स्कूल भांठापारा भुईगांव में पदस्थ हेडमास्टर योगेश्वर सिंह कंवर का शराब के नशे में स्कूल पहुंचकर हंगामा करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की है।

वायरल वीडियो में हेडमास्टर लड़खड़ाते हुए स्कूल परिसर में नजर आ रहे हैं। इस दौरान शिक्षकों ने उनके नशे में होने का विरोध किया। बताया जा रहा है कि विरोध करने पर हेडमास्टर ने शिक्षकों से कहा कि वीडियो बनाओ और जहां भेजना है, भेज दो। उन्होंने अधिकारियों से शिकायत करने की बात कहते हुए कहा कि वे भी BEO, DEO और कलेक्टर तक जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
अंतागढ़ के लामकन्हार में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी मन की बात की 138वीं कड़ी
अंतागढ़ के लामकन्हार में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी मन की बात की 138वीं कड़ी
रायपुर 27 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड के ग्राम लामकन्हार स्थित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामले का वीडियो सामने आने के बाद जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने संज्ञान लेते हुए शिक्षा विभाग को जांच के निर्देश दिए। जांच के बाद जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने हेडमास्टर योगेश्वर सिंह कंवर के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है।

शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई के बाद स्कूल में अनुशासन और शिक्षकों के आचरण को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। अधिकारियों का कहना है कि शासकीय संस्थान में इस तरह की अनुशासनहीनता को गंभीरता से लिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
CG ब्रेकिंग : महानदी की बाढ़ में डूबी शराब दुकान, पानी में तैरने लगीं बोतलें; रस्सी-बांस लेकर लूटने उमड़ी भीड़
CG ब्रेकिंग : महानदी की बाढ़ में डूबी शराब दुकान, पानी में तैरने लगीं बोतलें; रस्सी-बांस लेकर लूटने उमड़ी भीड़
धमतरी। छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश के बाद महानदी उफान पर है। बाढ़ के बीच धमतरी जिले के कुरुद क्षेत्र के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.