कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में तालाब में नहाने गईं तीन मासूम सहेलियों की डूबने से मौत हो गई। तीनों बच्चियां स्कूल नहीं गई थीं और दोपहर में नहाने के लिए तालाब पहुंची थीं। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। तालाब की मेड़ पर बच्चियों के चप्पल और कपड़े मिलने के बाद हादसे का पता चला। कुछ ही देर बाद एक बच्ची का शव पानी में तैरता मिला। इसके बाद पुलिस और ग्रामीणों ने बाकी दोनों की तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद तीनों बच्चियों के शव बरामद कर लिए गए। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। मामला पाली थाना क्षेत्र का है।

स्कूल नहीं गईं और तालाब पहुंचीं

जानकारी के मुताबिक, नुनेरा गांव निवासी इंदु अगरिया (7), राखी (8) और साधना (8) आपस में सहेलियां थीं। तीनों कक्षा पहली में पढ़ती थीं और किसान परिवार से थीं। गुरुवार को उनके परिजन रोज की तरह काम पर चले गए थे। इसी दौरान तीनों बच्चियां स्कूल नहीं गईं और दोपहर में तालाब में नहाने चली गईं।

ये खबर भी पढ़ें…
झीरम केस में 13 साल बाद फैसला: 10 आरोपी दोषी, आज सजा पर सुनवाई
झीरम केस में 13 साल बाद फैसला: 10 आरोपी दोषी, आज सजा पर सुनवाई
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद अदालत ने 10 आरोपियों को दोषी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शाम को परिजन काम से लौटे तो तीनों बच्चियां घर पर नहीं मिलीं। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान एक ग्रामीण तालाब की ओर पहुंचा, जहां मेड़ पर बच्चियों के चप्पल और कपड़े दिखाई दिए।

पानी में मिला एक बच्ची का शव

तालाब में तलाश के दौरान इंदु का शव पानी में तैरता हुआ दिखाई दिया। ग्रामीण ने तत्काल इसकी सूचना परिजनों और अन्य ग्रामीणों को दी। पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही पाली पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से बच्ची के शव को तालाब से बाहर निकाला।

इसके बाद तालाब में बाकी दोनों बच्चियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस और ग्रामीणों ने काफी देर तक पानी में तलाश की। कड़ी मशक्कत के बाद राखी और साधना के शव भी बरामद कर लिए गए।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Braking: झीरम घाटी हत्याकांड: 13 साल बाद 10 दोषियों को फांसी, NIA कोर्ट का बड़ा फैसला
CG Braking: झीरम घाटी हत्याकांड: 13 साल बाद 10 दोषियों को फांसी, NIA कोर्ट का बड़ा फैसला
जगदलपुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में करीब 13 साल बाद बड़ा फैसला आया है। जगदलपुर की विशेष...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए शव

पुलिस ने तीनों शवों का पंचनामा कर मर्ग कायम किया। इसके बाद शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

एक को बचाने के प्रयास में दोनों के भी डूबने की आशंका

प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि नहाने के दौरान एक बच्ची गहरे पानी में चली गई होगी। उसे डूबता देखकर बाकी दोनों सहेलियां उसे बचाने के लिए पानी में उतरी होंगी और इसी दौरान तीनों हादसे का शिकार हो गईं। हालांकि, घटना की वास्तविक वजह पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

पुलिस ने शुरू की जांच

पाली थाना प्रभारी मनोज कौशिक ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। तालाब से एक बच्ची का शव मिलने के बाद बाकी दोनों की तलाश की गई। दोनों के शव भी बरामद कर लिए गए हैं। मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
25 डॉक्टरों के तबादले से बदली स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारियां, CMHO भी बदले
25 डॉक्टरों के तबादले से बदली स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारियां, CMHO भी बदले
रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने 25 चिकित्सा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.