बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। विवाद के दौरान एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से लगातार 4-5 वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार 14 सितंबर की शाम ग्राम संबलपुरी में राशन दुकान के सामने गणेश पंडाल के पास अमन सूर्यवंशी (23) और आकाश सूर्यवंशी (22) मौजूद थे। इसी दौरान डीजे साउंड सिस्टम को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों के बीच झगड़ा होने लगा।

ये खबर भी पढ़ें…
20 हजार लगाओ, रोज 5 हजार कमाओ… झांसे में फंसा ठेकेदार, गंवाए 23.50 लाख
20 हजार लगाओ, रोज 5 हजार कमाओ… झांसे में फंसा ठेकेदार, गंवाए 23.50 लाख
रायपुर। ऑनलाइन ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने रायपुर के एक ठेकेदार से 23 लाख...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सीने में चाकू से 4-5 वार

पुलिस के अनुसार, गुस्से में अमन ने अपने पास रखे चाकू से आकाश के सीने पर लगातार 4 से 5 वार कर दिए। हमले में आकाश गंभीर रूप से घायल होकर खून से लथपथ जमीन पर गिर पड़ा। अचानक हुई वारदात से पंडाल के आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल आकाश को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, इलाज शुरू होने से पहले ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वारदात के बाद भी चाकू लेकर घूम रहा था आरोपी

घटना के बाद आरोपी अमन मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि वह कुछ देर बाद भी पंडाल के आसपास चाकू लेकर घूमता रहा। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
ट्रेन बनी गांजा तस्करी का जरिया, महिला समेत चार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े
ट्रेन बनी गांजा तस्करी का जरिया, महिला समेत चार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े
बिलासपुर। बिलासपुर में गांजा तस्करी के लिए ट्रेनों के इस्तेमाल का एक और मामला सामने आया है। पुलिस ने ट्रेन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी नशे का आदी है और करीब दो साल तक नशामुक्ति केंद्र में भी रह चुका है। पुलिस उससे पूछताछ कर हत्या के कारण और घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी जुटा रही है।