मुंबई। ‘बिग बॉस 20’ का पहला ‘वीकेंड का वार’ मनोरंजन के साथ भावुक कर देने वाला भी रहा। शो के होस्ट सलमान खान ने कंटेस्टेंट काजी तौकीर के अब तक के सफर और संघर्ष की सराहना की। सलमान की बात सुनकर काजी भावुक हो गए।

सलमान खान ने काजी की मेहनत और शो में उनके अलग अंदाज की तारीफ करते हुए उन्हें घर का ‘रॉकस्टार’ बताया। इससे पहले भी सलमान काजी के खास अंदाज और उनके चर्चित स्टाइल की तारीफ कर चुके हैं। उन्होंने काजी को समझाया कि मनोरंजन की दुनिया में सफलता हमेशा एक जैसी नहीं रहती, लेकिन प्रतिभा और लगातार मेहनत इंसान को दोबारा ऊंचाई तक पहुंचा सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
अक्षय-सैफ की जोड़ी 18 साल बाद बड़े पर्दे पर, ‘हैवान’ आज से सिनेमाघरों में
अक्षय-सैफ की जोड़ी 18 साल बाद बड़े पर्दे पर, ‘हैवान’ आज से सिनेमाघरों में
मुंबई। अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी करीब 18 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सलमान ने अपनी बात समझाने के लिए हॉलीवुड अभिनेता जॉन ट्रावोल्टा और अभिनेता बॉबी देओल के करियर का उदाहरण दिया। उन्होंने बताया कि दोनों कलाकारों ने अपने करियर में उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन बाद में शानदार वापसी की। सलमान की इन बातों ने काजी को भावुक कर दिया।

काजी तौकीर ‘बिग बॉस 20’ में अपनी एनर्जी, अनोखे अंदाज और बेबाक व्यक्तित्व के कारण शुरुआत से ही चर्चा में हैं। सलमान की तारीफ के बाद शो में काजी का कद और मजबूत होता नजर आ रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
नीब करौरी बाबा की कहानी का जादू, ‘हनुमान अंश’ की कमाई 205 करोड़ के पार
नीब करौरी बाबा की कहानी का जादू, ‘हनुमान अंश’ की कमाई 205 करोड़ के पार
नई दिल्ली। नीब करौरी बाबा के जीवन और उनकी आध्यात्मिक शिक्षाओं पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.