रायपुर। छत्तीसगढ़ NSUI के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय के खिलाफ 29 लाख रुपये से अधिक की कथित ठगी की शिकायत सामने आई है। पुरानी बस्ती निवासी युवक राजू सोनकर ने आरोप लगाया है कि अलग-अलग काम, नौकरी और ठेके दिलाने का भरोसा देकर उससे कई बार रकम ली गई, लेकिन बताए गए काम पूरे नहीं हुए। मामले में नीरज पांडेय के साथ उनके भाई दीपक पांडेय और चाचा इंद्रासन पांडेय के नाम भी शिकायत में शामिल किए गए हैं।

नौकरी और कारोबार दिलाने का आरोप

शिकायतकर्ता का आरोप है कि उससे सिप्ला कंपनी की एजेंसी या डीलरशिप दिलाने, DKS अस्पताल में नौकरी और कैंटीन का ठेका दिलाने के नाम पर रकम ली गई। इसके अलावा रेत खदान से जुड़ा काम और उसकी पत्नी को मंत्रालय में नौकरी दिलाने का भरोसा दिए जाने की बात भी शिकायत में कही गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में नीतिगत बदलावों से विकास को मिली नई रफ्तार
छत्तीसगढ़ में नीतिगत बदलावों से विकास को मिली नई रफ्तार
रायपुर, 8 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किए गए बड़े नीतिगत सुधारों और जनकल्याणकारी फैसलों ने राज्य के समग्र विकास...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राजू सोनकर के मुताबिक, उसने अलग-अलग समय पर रकम का भुगतान किया। शिकायत में बैंक ट्रांजेक्शन और अन्य भुगतानों का भी उल्लेख किए जाने की बात सामने आई है। आरोप है कि लंबे समय तक काम नहीं होने पर उसने रकम वापस मांगी, लेकिन पैसे वापस नहीं किए गए।

पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत

शिकायतकर्ता ने मामले को लेकर पुलिस से जांच और कार्रवाई की मांग की है। उसने रायपुर पुलिस कमिश्नर के अलावा उपमुख्यमंत्री कार्यालय में भी आवेदन देने की बात कही है। शिकायतकर्ता ने अपनी सुरक्षा को लेकर भी आशंका जताई है।

नीरज पांडेय ने आरोपों को बताया गलत

वहीं, नीरज पांडेय और उनके पक्ष ने आरोपों को गलत और बेबुनियाद बताया है। उनके भाई दीपक पांडेय का कहना है कि राजू सोनकर और उनके परिवार से लंबे समय से घरेलू संबंध रहे हैं तथा दोनों पक्षों के बीच कारोबारी लेनदेन का विवाद है। उन्होंने ठगी के आरोपों से इनकार किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर 8 सितंबर 2026/ शहरों का विकास केवल अधोसंरचना निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि नागरिकों को स्वच्छता, शुद्ध...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच के बाद साफ होगी स्थिति

फिलहाल पूरा मामला शिकायतकर्ता के आरोप और आरोपी पक्ष के खंडन के बीच है। पुलिस जांच में बैंक लेनदेन, दस्तावेजों और दोनों पक्षों के बयानों की पड़ताल के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि रकम किस उद्देश्य से ली गई और शिकायत में लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है।